Select Page

अगर आप भी खजूर के शौकीन हैं लेकिन नहीं जानते कि कौन सी खजूर है असली व कौन सी नकली, तो जानिए इस ब्लॉग में असली खजूर की पहचान करने के सारे तरीके। 

भारत में ही नहीं ब्लकि दुनियाभर में खजूर को बहुत चाव से खाया जाता है। त्यौहार से लेकर बीमारियों के घरेलू नुस्खों में खजूर का इस्तेमाल होता है। ऐसे में अगर असली की बजाय नकली खजूर आप तक पहुंचे तो यह सेहत व त्यौहार दोनों के साथ खिलवाड़ होगा। 

असली खजूर की पहचान

कैसे करें असली खजूर की पहचान – 5 आसान तरीके 

खजूर प्राकृतिक तौर पर मीठा होता है। असली-नकली खजूर की पहचान करने में कुछ लोग छुहारे को भी नकली खजूर ही समझ लेते हैं। जबकि छुहारा और खजूर में बहुत ज्यादा अंतर होता है

खजूर असली है या नकली यह जानने के लिए मैं इस ब्लॉग में लेकर आयी हूं 5 सरल से तरीके। इन तरीकों की मदद से आप खजूर असली है या नकली यह आसानी से जान सकते हैं। 

असली नकली खजूर की पहचान करने के आसान तरीके इस प्रकार हैं – 

1. चींटियों से करें पहचान कि खजूर असली है या नकली

असली नकली खजूर की पहचान कैसे करें इस प्रश्न के जवाब में सबसे पहला तरीका है चीटिंयों से पहचान करना। 

खजूर असली है या नकली यह जानने के लिए खजूर को पैकेट से निकालकर एक बर्तन में रखकर रसोई में रख दें। अगर खजूर पर चींटियां आ गई हैं तो समझ लीजिए कि Dates Real नहीं ब्लकि fake हैं।

यह Real खजूर की पहचान करने का सबसे आसान तरीका है। 

2. मीठे स्वाद से जाने कि खजूर असली है या नकली

बात जब होती है कि कैसे पहचाने कि खजूर असली है या नकली तो खजूर का मीठापन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

खजूर का फल प्राकृतिक रूप से मीठा होता है। असली खजूर को मीठेपन के लिए किसी बाहरी मिठास जैसी चीनी या गुड़ की जरूरत नहीं होती। 

Real खजूर की पहचान करने के लिए आप खजूर को चखकर देखें। अगर खजूर में मीठा कहीं कम कहीं ज्यादा लग रहा है तो समझ जाइये कि खजूर नकली हैं। 

असली खजूर की सभी किस्मों में अलग-अलग स्तर का मीठापन होता है जो कि पूरी खजूर में एक समान ही रहता है। 

3. खजूर के ऊपरी हिस्से की मिठास से पता लगाएं कि वह असली है या नकली

असली खजूर को पहचानने के तरीके में यह एक और तरीका है Real Khajur की पहचान करने का। 

प्राकृतिक खजूर के ऊपरी हिस्से में कम व अंदर ज्यादा मीठापन होता है।

नकली-असली की पहचान करने के लिए खजूर को ऊपर-ऊपर से चख कर देखें। अगर खजूर ऊपर से ज्यादा मीठी लग रही है तो समझ जाइये कि वे नकली अर्थात चीनी-गुड़ में पकी खजूर हैं। 

4. खजूर में लगी कठोर कैप से करें असली-नकली की पहचान

खजूर असली है या नकली कैसे पहचाने? प्राकृतिक खजूर की पहचान आप एक और तरीके से कर सकते हैं। 

बाजार में खजूर की एक नहीं ब्लकि कई सारी किस्में मौजूद होती हैं। इन सभी किस्मों में से अधिकतर वैरायटी की खजूर जामुन की तरह अलग-अलग होती हैं न कि आपस में जुड़ी हुई। 

Real खजूर की पहचान करने के लिए आप खजूर के ऊपरी हिस्से (जहां से खजूर गुच्छे से जुड़ी होती है) को चैक करें। अगर खजूर के ऊपरी हिस्से में पेड़ की छाल के रंग जैसी कठोर कैप लगी है तो वह खजूर के असली होने की निशानी है। 

जो खजूर गुड़ या चीनी में पकी होती हैं उनमें यह कैप नहीं लगी होती। 

नकली खजूर की पहचान करने के आसान तरीके

5. खजूर असली है या नकली जाने पानी में भिगोकर 

कैसे जाने कि खजूर असली है या गुड़ में पकी हुई इस संदर्भ में आप एक और तरीका अपना सकते हैं असली खजूर की पहचान करने के लिए। 

आपके पास जो भी खजूर हैं उनमें से 4-5 खजूर को एक गिलास पानी में भिगो दें। 10 से 15 मिनट बाद देखें कि क्या पानी का रंग गुड़ के रंग जैसा हो गया है। अगर पानी का रंग बदलकर घुले हुए गुड़ के जैसा हो गया है तो समझिये कि आपकी खजूर पर गुड़ की परत चढ़ी है। 

अगर खजूर असली होंगी तो 10-15 मिनट भिगोने पर ज्यादा रंग नहीं छोड़ेंगी। असली खजूर को पानी में भिगोने पर पानी का रंग थोड़ा खजूर के रंग जैसा हो सकता है लेकिन गुड़ के रंग जैसा नहीं।  

इस ब्लॉग में मैंने आपको उन सभी तरीकों की जानकारी विस्तार से दी है जिनकी सहायता से आप असली व नकली खजूर की पहचान आसानी से कर सकते हैं। अगर आपके पास नकली खजूर को कैसे पहचाने से संबंधित कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट बॉक्स में अवश्य लिखें। 

हमें आपके विचारों का इंतजार रहेगा।