Select Page

इस लेख में हम जानेंगे कि किस बर्तन में करें घी को स्‍टोर ताकि जल्दी खराब न हो। 

देशी घी को गलत बर्तन में स्टोर करने से उससे बदबू आने लगती है, साथ ही घी का रंग भी बदलने लगता है। घी रखने के लिए कौन सा है सही बर्तन जानिए इस ब्लॉग में मेरे साथ। 

किस बर्तन में करें घी को स्‍टोर

किस बर्तन में करें घी को स्‍टोर – 5 Best & Affordable Metals

घी को स्टोर करने के लिए हम निम्नलिखित 5 धातु के बर्तनों का प्रयोग कर सकते हैं। ये सभी धातुएं घी को अधिक समय तक खराब होने से बचाती हैं। 

घी को एक अच्छे बर्तन में स्टोर करने के साथ-साथ अन्य तरीकें अपनाकर आप Ghee को खराब होने से बचा सकते हैं। लंबे समय तक घी को खराब होने से बचाने के 9 बेहतरीन तरीके आप इस ब्लॉग में पढ़ सकते हैं। 

5 बेहतरीन धातुएं जिनमें रहता है घी सुरक्षित, इस प्रकार हैं – 

काँच के जार का करें प्रयोग घी स्टोर करने के लिए

जब हम बात करते हैं कि घी को सुरक्षित रखने के लिए कौन सा बर्तन है सही तो विशेषज्ञों की पहली पंसद काँच के जार को माना जाता है। 

घी को खराब होने से बचाने के लिए जरूरी है कि उसे ऐसे बर्तन में स्टोर करें जिसमें नमी न बने। चूंकि काँच के जार में नमी बनने की संभावना न के बराबर होती है, घी लंबे समय तक सुरक्षित रहता है व उसमें किसी तरह की महक नहीं बनती। 

(यदि उचित तरह से स्टोर न करने की वजह से घी से बदबू आने लगी हो तो इस ब्लॉग में बताए गये तरीके अपनाकर आप घी से बदूब हटा सकते हैं – घी से बदबू हटाने के तरीके)

क्यों रखना चाहिए काँच के जार में देशी घी – कारण

काँच के जार को घी रखने के लिए क्यों सुरक्षित माना जाता है जानना भी हम सबके लिए बहुत जरूरी है। घी को काँच के जार में क्यों रखना चाहिए, चलिए जानते हैं। 

काँच रेत, सोडा, राख, चूना-पत्थर व काँच की छाँट (Cullet) को आग (Furnaces) में पका कर बनाया जाता है जो कि केमिकल रहित होता है।

Glass Jar में घी रखने से Ghee में कोई हानिकारक तत्व नहीं आ पाते और घी लंबे समय तक सुरक्षित रहता है। काँच के जार में घी इसलिए भी स्टोर किया जाता है क्योंकि Glass Jar खाद्य पदार्थ के साथ किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं करता है। 

घी को हम जिस तरह कांच के जार में स्टोर करते हैं वह वर्षों तक वैसा ही रहता है। 

घी को सुरक्षित रखने के लिए करें स्टील के ढक्कनबंद बर्तन का प्रयोग

हमारे घर में घी को स्टोर करने के लिए वर्षों से स्टील के बर्तनों का प्रयोग किया जाता रहा है। स्टील के बर्तन में घी कांच जार की तरह ही सालों-साल तक सुरक्षित रहता है। 

ढक्कनबंद स्टील बरनी को घी स्टोर करने के लिए सही बर्तन माना जाता है। ढक्कनबंद बरनी में घी रखने से घी तक नमी पहुंचने की संभावना भी नहीं रहती। 

स्टील के बर्तन में घी रखने का कारण 

जब हम किस बर्तन में रखें घी के जवाब में स्टील के बर्तनों के प्रयोग करने की सलाह देते हैं, तब एक सवाल यह भी बहुत से लोगों के मन में आता है कि आखिर स्टील के बर्तन में घी क्यों रखना चाहिए?

स्टील एक ऐसी धातु है जो किसी भी खाद्य पदार्थ के साथ प्रतिक्रिया नहीं करती। स्टील को एक सुरक्षित धातु माना जाता है जिसमें भोजन पकाना व संग्रह करना अच्छा माना जाता है

सिल्वर के ढक्कनबंद बर्तन का करें प्रयोग घी रखने के लिए

Steel Barni की तरह ही सिल्वर के बर्तन को भी घी रखने के लिए उपयुक्त बर्तन माना जाता है। 

आप घी स्टोर करने के लिए किसी भी ढक्कन बंद सिल्वर बर्तन का प्रयोग कर सकते हैं। 

सिल्वर के बर्तन में स्टोर घी क्यों रहता है लंबे समय तक सुरक्षित – कारण 

सिल्वर सौ प्रतिशत बैक्टिरिया रहित होते हैं। साथ ही सिल्वर में किसी प्रकार के कोई विषाक्त कण भी नहीं होते। सिल्वर इम्युनिटी बढाने में मदद करता है। 

जब हम सिल्वर के बर्तन में घी स्टोर करते हैं तो सिल्वर के किसी तरह से नकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं करने की वजह घी खराब नहीं होता। आप सिल्वर के बर्तन में घी सालों-साल तक स्टोर करके रख सकते हैं। 

(यदि आप जले हुए घी को सही करने के तरीके भी जानना चाहते हैं तो यह ब्लॉग आपके बहुत काम आने वाला है – घी जलने पर क्या करें)

चीनी मिट्टी जार में रखें घी लंबे समय तक खराब होने से बचाने के लिए

जब बात होती है कि घी स्टोर करने के लिए कौन से बर्तन का प्रयोग करें तो चीनी मिट्टी के बर्तन (Ceramic Pots) एक बेहतरीन विकल्प के रूप में सामने आते हैं। 

सदियों से चीनी मिट्टी के बर्तनों को घी स्टोर करने के लिए प्रयोग किया जाता रहा है। आप चीनी मिट्टी के जार का प्रयोग घी स्टोर करने के लिए बेझिझक कर सकते हैं। 

Ceramic Pots क्यों है घी स्टोर करने के लिए सुरक्षित 

चीनी मिट्टी बर्तनों को स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित माना जाता है। चीनी मिट्टी जार विषाक्त रहित होते हैं। Ceramic Pots में घी स्टोर करने से घी में किसी तरह के हानिकारक तत्व नहीं पहुंचते। चीनी मिट्टी जार में स्टोर करके आप लंबे समय तक घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

लोहे के बर्तन का करें प्रयोग देशी घी को स्टोर करने के लिए

किस बर्तन में रहता है घी लंबे समय तक सुरक्षित, इस संदर्भ में लोहे के बर्तन एक और अच्छा ऑप्शन है घी को स्टोर करने के लिए। 

उपरोक्त बर्तन के साथ-साथ लोहे के बर्तन भी घी स्टोर करने के लिए उपयुक्त माने जाते हैं। घी स्टोर करने के लिए बर्तन का चुनाव करते समय बस इस बात का ध्यान रखें कि वह बर्तन Airtight ढक्कन के साथ हो। 

घी को लोहे के बर्तन में क्यों स्टोर करना चाहिए – कारण 

वास्तुशास्त्र के अनुसार घी को लोहे के बर्तन में स्टोर करना अच्छा माना जाता है। हालांकि बहुत कम लोगों के घर में अब लोहे के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है। फिर भी यदि आप के पास लोहे का कोई Airtight Container हो तो आप उसमे अवश्य ही घी स्टोर कर के रख सकते हैं। 

इस ब्लॉग में हमने किस बर्तन में करें घी को स्‍टोर के संदर्भ में उन सभी धातुओं की बात की जिनमें स्टोर करने पर Ghee लंबे समय तक सुरक्षित रहता है। उपरोक्त धातु के Airtight Containers में घी स्टोर करने पर न तो घी में महक बनती है और न ही वह खराब होता है। 

यदि आप यह जानना चाहते हैं कि घी को किन बर्तनों में स्टोर नहीं करना चाहिए, या घी की स्टोरेज से संबंधित अन्य कोई सवाल या सुझाव आपके मन में हो तो हमें नीचे कमेंट बॉक्स में अवश्य लिखें। हमें आपकी प्रतिक्रिया का इंतजार रहेगा।