Select Page

ज्यादा से ज्यादा स्वस्थ रहने के लिए किस धातु के बर्तन में भोजन पकाना चाहिए अगर आप भी यह जानना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए ही है।

आजकल हर कोई अपनी सेहत को लेकर बहुत जागरूक हो गया है। किस धातु के बर्तन में भोजन पकाना चाहिए व किस में नहीं यह जानना सेहतमंद रहने के लिए बहुत आवश्यक है। 

स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कौन सी धातु है खाना पकाने के लिए उपयुक्त जानिए मेरे साथ। 

किस धातु के बर्तन में भोजन पकाना चाहिए

किस धातु के बर्तन में भोजन पकाना चाहिए व क्यों – Know the Exact Reasons 

खाना बनाने के लिए कौन सी धातु के बर्तन सही होते हैं यह हम तभी जान सकते हैं जब हमें हर एक धातु के बारे में अच्छी तरह से जानकारी हो।  

सबसे पहले हम यह जानेंगे कौन सी धातु अग्नि के साथ किस तरह से प्रतिक्रिया करती है व उसका भोजन पर क्या प्रभाव पड़ता। इसके बाद हम आसानी से यह निर्णय ले सकते हैं कि किस धातु के बर्तन में खाना पकाने से सेहत पर पड़ता है अच्छा असर। 

कौन सी धातु के बर्तन में भोजन पकाना है सेहत के लिए लाभदायक – 5 Best Metals for Cooking 

हमारे पास लगभग 9 तरह की धातुएं होती हैं जिनमें हम कभी न कभी भोजन पकाते व खाते हैं। 

निम्नलिखित 9 धातुओं में से कौन सी धातु के बर्तन खाना बनाने के लिए फायदेमंद होते हैं चलिए जानते हैं विस्तार से। 

सेहत को दुरूस्त रखने के लिए पकाएं मिट्टी के बर्तनों में भोजन 
लोहे के बर्तन में भोजन पकाना है स्वास्थ्य के लिए अच्छा
पीतल के बर्तन में भोजन पकाने से मिलते हैं शरीर को कई पोषक तत्व 
कांसे के बर्तन में भोजन पकाने के हैं अनेकों लाभ
स्टील के बर्तन में भोजन पकाना माना जाता है सही 

सेहत को दुरूस्त रखने के लिए पकाएं मिट्टी के बर्तनों में भोजन 

बात जब होती है कि भोजन पकाने के लिए किस धातु के बर्तन होते हैं सबसे अच्छे तो मिट्टी एक बेहतरीन विकल्प के रूप में सामने आती है। 

मिट्टी के बर्तन में भोजन पकाने के फायदे जानने के बाद आप कभी यह प्रश्न नहीं करेंगे कि क्या मिट्टी के बर्तनों में भोजन पकाना चाहिएजिस तरह से मिट्टी के बर्तन में पानी पीने के अनेकों फायदे होते हैं (Internal Linking) वैसे ही Clay Utensils में भोजन पकाने के भी ढे़रों लाभ हैं। 

मिट्टी के बर्तन में खाना बनाने के लाभ जानने से पहले हम यह जानेंगे कि जब मिट्टी के बर्तन अग्नि के संपर्क में आते हैं तो क्या प्रतिक्रिया करते हैं। 

मिट्टी के बर्तन कैसे करते हैं आंच के साथ प्रतिक्रिया – क्या प्रभाव पड़ता है भोजन पर? 

मिट्टी के बर्तन बनाने की प्रक्रिया में आंच बेहद अहम रोल अदा करती है। आग में पकाकर ही मिट्टी के बर्तन बनाएं जाते हैं। भोजन पकाते समय मिट्टी के बर्तन किसी भी खाद्य पदार्थ से मिलकर कोई हानिकारक तत्व नहीं बनाते। 

मिट्टी में प्राकृतिक तौर पर बहुत सारे मिनरल्स और पोषक तत्व पाये जाते हैं जब हम मिट्टी के बर्तन में भोजन पकाते हैं तो ये सभी तत्व भोजन में भी शामिल हो जाते हैं जो हमारे शरीर को अनेकों फायदे पहुंचाते हैं। 

क्यों पकाना चाहिए मिट्टी के बर्तन में भोजन – 7 अदभुत फायदे

मिट्टी के बर्तन में खाना बनाने के क्या लाभ हैंक्यों हमें मिट्टी के बर्तनों में खाना बनाना चाहिए इस संदर्भ में 7 फायदे इस प्रकार हैं। 

मिट्टी के बर्तन में पकता है भोजन प्राकृतिक तरीके से 

मिट्टी के बर्तन में भोजन पकाने का एक बहुत बड़ा फायदा यह है कि इन बर्तनों में बना भोजन पूरी तरह से प्राकृतिक तरीके से पकता है। 

मिट्टी के बर्तनों में भोजन बनाने के लिए धीमी आंच का प्रयोग किया जाता है। Clay Utensils में भोजन धीमी आंच पर धीरे-धीरे पकता है जो कि भोजन पकाने का एक Natural तरीका है।

आदिमानव भोजन को धीमी आंच पर पकाकर ही खाते थे। आज से लगभग 30 वर्ष पहले तक सभी मिट्टी के बर्तनों में ही खाना बनाते थे।

मिट्टी के बर्तनों में भोजन पकने से नहीं होते पोषक तत्व नष्ट

मिट्टी के बर्तनों में खाना बनाने का दूसरा बड़ा फायदा यह है कि इन बर्तनों में पके भोजन की Nutritional value कम नहीं होती। 

चूंकि मिट्टी के बर्तनों में भोजन धीमी आंच पर धीरे-धीरे पकता है इसलिए भोजन के पोषक तत्व नष्ट नहीं होते। जो कि हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। 

मिट्टी के बर्तन में पका खाना एसिडिटी से बचाता है 

मिट्टी के बर्तन में पका खाना हमें अनेकों पोषक तत्व तो देता ही है साथ ही एसिडिटी से भी बचाता है। 

मिट्टी के बर्तन में बना खाना प्राकृतिक तौर पर पकने की वजह से शरीर में जाकर जल्दी पच (Digest) जाता है। जिससे एसिडिटी का समस्या नहीं होती। 

मिट्टी के बर्तन में भोजन पकाने से प्राकृतिक तौर पर मिनरल्स शरीर तक पहुंचते हैं 

मिट्टी में बहुत सारे मिनरल्स प्राकृतिक तौर पर पाये जाते हैं। मिट्टी के बर्तन में भोजन पकाने से ये सारे पोषक तत्व खाने में आ जाते हैं। 

जब हम मिट्टी के बर्तन में पका खाना खाते हैं तो ये सभी पोषक तत्व हमारे शरीर को मिलते हैं जिससे कि हमारा स्वास्थ्य निरंतर बेहतर होता चला जाता है। 

मिट्टी के बर्तन में पका भोजन लगता है स्वाद में कमाल 

न सिर्फ पोषक तत्वों से भरपूर बल्कि मिट्टी के बर्तन में पका भोजन स्वाद में भी लाजवाब होता है। 

धीमी आंच पर धीरे-धीरे मिट्टी के बर्तन में पकने वाला सुगंधित भोजन Quality and Taste दोनों में सर्वोत्तम होता है।

मिट्टी के बर्तन में पका भोजन होता है यूरिक एसिड रहित

मिट्टी के बर्तन में भोजन बनाने का अपना एक तरीका होता है। कम आंच पर पूरी तरह ढ़के बिना खाना पकता है।

बिना ढ़के पकाने से भोजन में जो भी यूरिक एसिड होता है वह भाप के माध्यम से निकल जाता है। इसलिए मिट्टी के बर्तन में पका हुआ भोजन शरीर में यूरिक एसिड नहीं बनाता व सेहत के लिए अच्छा होता है।

कैमिकल रहित होता है मिट्टी के बर्तन में पका भोजन

माटी के बर्तन बनाने में किसी तरह के कैमिकल का प्रयोग नहीं किया जाता। मिट्टी से लेकर उन पर किये गये रंग तक सब प्रकृति से लिया गया होता है।

यही वजह है कि मिट्टी के बर्तन में पका भोजन भी कैमिकल रहित होता है जो कि सेहतमंद रहने के लिए बहुत जरूरी होता है। 

लोहे के बर्तन में भोजन पकाना है स्वास्थ्य के लिए अच्छा 

लोहे के बर्तन में भोजन पकाएं या नहीं यह एक महत्वपूर्ण प्रश्न है।

मिट्टी के बर्तनों के बाद हमें जिस धातु के बर्तन में भोजन पकाने की सलाह दी जाती है तो वह है लोहा। लोहा हमारे शरीर के Proper Function के लिए बहुत जरूरी माना जाता है। 

लोहे के बर्तन में भोजन पकाने के फायदे जानने से पहले आइये जानते हैं कि लोहा आंच के साथ कैसे प्रतिक्रिया करता है। 

लोहे के बर्तन को आंच पर रखने से क्या प्रतिक्रिया होती है?

लोहा एक ऐसी धातु है जो आग के साथ प्रतिक्रिया करता है। जब लोहे के बर्तन को आंच पर रखा जाता है तब वह React करके Iron बनाता है।

Iron से हमारे शरीर पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता ब्लकि यह हमारे लिए एक जरूरी पोषक तत्व है। हम वर्षों से लोहे के तवे, कड़ाही आदि बर्तनों का इस्तेमाल अपने भोजन में करते आ रहे हैं। 

लोहे के बर्तन में क्यों पकाना चाहिए भोजन – 5 महत्वपूर्ण फायदे

लोहे के बर्तन में भोजन पकाने के क्या हैं फायदे, जानते हैं विस्तार से। 

लोहे के बर्तन में भोजन पकाने से मिलता है शरीर को आयरन

लोहे के बर्तन भोजन पकाते समय Iron release करते हैं। यह आयरन पहले भोजन में मिलता है व उसके बाद हमारे शरीर में खाने के जरिये पहुंचता है। 

Iron Utensils में पका भोजन खाने से हमारे शरीर को प्राकृतिक रूप से आयरन प्राप्त होता है। 

लोहे के बर्तन में भोजन पकाने के लिए चाहिए कम ईंधन

लोहे के बर्तनों में भोजन पकाने का एक और फायदा यह है कि इनसे ईंधन की बचत होती है।

लोहे के बर्तन जल्दी गर्म हो जाते हैं व देर तक गर्म रहते हैं। इनमें खाना धीरे पकता है जो कि भोजन के पकने का एक प्राकृतिक तरीका है। देर तक गर्म रहने की वजह से लोहे के बर्तन में भोजन बनाने से Fuel की भी बचत होती है।

लोहे के बर्तन में पका खाना रखता है सेहत के लिए अच्छा

लोहे के बर्तन में खाना बनाना सेहत के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है। 

लोहे के बर्तन में पका भोजन करने से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जिससे हम ज्यादा सेहतमंद रहते हैं। 

कैमिकल रहित होता है लोहे के बर्तन में पकाया गया खाना 

लोहे के बर्तन में भोजन पकाने का एक बड़ा फायदा है खाने का कैमिकल रहित होना। 

लोहे के बर्तन में भोजन पकाते समय वह आयरन Release करता है न कि कोई हानिकारक कैमिकल। अतः जब हम लोहे के बर्तन में पका खाना खाते हैं तो हमारे शरीर में किसी तरह के कोई हानिकारक कैमिकल नहीं पहुंच पाते। 

शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाता है लोहे के बर्तन में बना भोजन

लोहे के बर्तन में बना भोजन शरीर को आयरन प्रदान करता है। शरीर में खून बनाने के लिए आयरन को मुख्य स्त्रोत माना जाता है। 

जब हम लोहे के बर्तन में बना भोजन खाते हैं तो हमें आयरन मिलता है जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है। 

पीतल के बर्तन में भोजन पकाने से मिलते हैं शरीर को पोषक तत्व 

बात जब होती है कि किस धातु के बर्तन में भोजन पकाना चाहिए तो पीतल एक बेहतरीन विकल्प के रूप में सामने आता है। 

आज से लगभग 40-50 साल पहले लोग सिर्फ पीतल के बर्तनों का प्रयोग ही खाना पकाने व खाने के लिए करते थे। हालांकि पीतल के बर्तन में दूध पीना सेहत के लिए सही होता है या नहीं (Internal Linking) बहुत से लोगों के मन में यह Confusion भी रहता है। 

क्या पीतल के बर्तनों में खाना बनाना सुरक्षित है यह जानने से पहले आइये जानते हैं कि पीतल अग्नि के साथ मिलकर क्या प्रतिक्रिया करता है। 

कैसे React करता है पीतल का बर्तन भोजन पकाते समय?

पीतल लगभग 70% तांबा (Copper) और 30% जिंक (Zinc) से मिलकर बनता है। जब हम पीतल के बर्तन में भोजन पकाते हैं तो तांबा व जिंक के मिश्रण की वजह से वह नमक और खट्टे व अम्ल (Acid) वाले व्यंजनों के साथ प्रतिक्रिया कर के हानिकरक लवण बनाता है। 

इसलिए भोजन पकाने के लिए पीतल के बर्तनों का प्रयोग कलई करवाने के बाद ही किया जाता है। Tinned Brass Utensils में आप किसी भी तरह का भोजन पका सकते हैं। 

कौन-कौन से लाभ मिलते हैं शरीर को पीतल के बर्तन में भोजन पकाने से?

पीतल के बर्तन में खाना बनाएं या नहीं यह जानने के बाद हम जानेंगे पीतल के बर्तन में भोजन पकाने के फायदे। 

पीतल के बर्तन में खाना बनाने के 5 लाभ इस प्रकार हैं – 

पीतल के बर्तन में भोजन पकाने से शरीर को मिलता है पर्याप्त मेलेनिन (Melanin)

Melanin हमारे शरीर में मौजूद एक ऐसा पदार्थ है जो कि आंखों, बालों व त्वचा को रंग प्रदान करने का कार्य करता है।

मेलेनिन सूरज से निकलने वाली हानिकारक UV Rays से त्वचा को बचाता है। जब हम पीतल के बर्तन में भोजन पकाते हैं तो पीतल मेलेनिन बनाता है जो कि भोजन में मिलकर हमारे शरीर में पहुंचता है।

खून को साफ करता है पीतल के बर्तन में बना खाना 

पीतल के बर्तन में भोजन पकाने का एक फायदा है Blood Purification.

चूंकि पीतल में 30 प्रतिशत जिंक होता है इसलिए Brass Utensils में पके भोजन में प्राकृतिक रूप से जिंक शामिल होता है।

जब हम पीतल के बर्तन में पका भोजन करते हैं तो खाने के साथ जिंक भी हमारे शरीर में जाता है। जिंक खून को साफ करने व हीमोग्लोबिन को बढ़ाने का काम करता है।

खाने में लगता है स्वादिष्ट पीतल के बर्तन में बना भोजन 

पीतल के बर्तन में बना भोजन खाने में कई गुणा स्वादिष्ट होता है।

कलई किये गये पीतल के बर्तनों में पका भोजन कैमिकल रहित होता है व शरीर को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाता।

शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है Brass Utensils में पका खाना 

पीतल के बर्तन में पका खाना खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

पीतल के बर्तन में पके भोजन का यह एक बड़ा फायदा है जो हमें प्राप्त होता है।

सांस संबंधी बीमारियों को ठीक करने में मदद करता है पीतल के बर्तन में बनाया गया भोजन 

पीतल न सिर्फ हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है बल्कि कई बीमारियों को ठीक करने में भी मदद करता है।

पीतल के बर्तन में पकाया गया भोजन स्वांस संबंधी समस्याओं को कम करने में सहायता करता है।

कांसे के बर्तन में भोजन पकाने के हैं अनेकों लाभ

किन धातु के बर्तनों में पकाएं खाना इस प्रश्न के जवाब में कांसा एक और ऐसी धातु है जिसमें हम भोजन पका सकते हैं। 

कांसा पीतल की तरह ही दो धातुओं का मिश्रण है। आधुनिक समय में बनने वाले कांसे में लगभग 88% तांबा होता है व 12% टिन। चूंकि कांसे को बनाने में तांबे के साथ टिन का प्रयोग किया जाता है इसलिए कांसे के बर्तनों में भोजन पकाने के लिए उन्हें कलई करने की जरूरत नहीं होती।

अगर एक शब्द में इस प्रश्न का उत्तर दें कि कांसे के बर्तन में खाना बनाना चाहिए या नहीं तो वह होगा हां। हम बिना किसी डर के कांसे के बर्तन में खाना पका सकते हैं। 

कांसा कैसे करता है अग्नि के साथ मिलकर प्रतिक्रिया भोजन पकाते समय?

हालांकि कांसे के बर्तन में भोजन पकाना एकदम सुरक्षित है लेकिन कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो हमें कांसे के बर्तन में नहीं पकाने चाहिए। 

कांसे में तांबे का एक बड़ा भाग होता है इसलिए जब हम कांसे के बर्तन में भोजन पकाते हैं तो वह Acidic खाद्य पदार्थों के साथ प्रतिक्रिया करके हानिकारक पदार्थ का निर्माण करता है। 

कांसे के बर्तन में अम्ल वाला खट्टा भोजन नहीं पकाना चाहिए। इसके अलावा हम अन्य किसी भी प्रकार का भोजन कांसे के बर्तन में पका सकते हैं।  

कांसे के बर्तन में भोजन पकाने से शरीर को मिलने वाले 5 लाभ

क्या है कांसे के बर्तन में भोजन पकाने के फायदे, आइये जानते हैं। 

कांसे के बर्तन में पका भोजन होता है त्वचा के लिए अच्छा

कांसे के बर्तन में क्यों पकाएं भोजन इसका एक सटीक जवाब है कांसे का त्वचा के लिए अच्छा होना। 

कांसा हमारी त्वचा के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। कांसे के बर्तन में पका भोजन खाने से Skin मुलायम व चमकदार होती है। 

आंखों के लिए माना जाता है फायदेमंद कांसे के बर्तन में पका भोजन 

कांसे के बर्तन में भोजन पकाने का एक और फायदा है आंखों का सेहतमंद होना। 

कांसे में 80% से भी ज्यादा मात्रा में तांबा पाया जाता है। तांबा एक ऐसी धातु है जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करती है। चूंकि कांसे में तांबा मिला होता है इसलिए कांसे के बर्तन में पका भोजन हमारी आंखों के लिए अच्छा साबित होता है। 

कांसे के बर्तन में पका भोजन होता है पोषक तत्वों से भरपूर

कांसे के बर्तन में पकाया गया भोजन पोषक तत्वों से भरपूर होता है। 

कांसा एक ऐसी धातु है जिसमें खाना पकाने से भोजन के अधितकर सारे पोषक तत्व ज्यों के त्यों होते हैं। कांसे के बर्तन में पका भोजन खाने से हमें भोजन से सभी प्राकृतिक पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। 

हानिकारक जीवाणुओं से बचाता है कांसे के बर्तन में पका भोजन 

कांसे के बर्तन में भोजन पकाना न सिर्फ आंखों और त्वचा के लिए अच्छा माना जाता है बल्कि यह हमें हानिकारक जीवाणुओं से भी बचाता है। 

तांबे मिलाकर बनायी गई धातुओं से बने बर्तनों में Natural रूप से Harmful Bacteria को मारने की क्षमता होती है। 

पाचन क्रिया को सही रखने में मददगार होता है कांसे के बर्तन में पका भोजन 

कांसे के बर्तन में पकाया गया भोजन पाचन क्रिया को सही रखने में भी मददगार साबित होता है। 

Bronze utensils में पका खाना शरीर में जल्दी पच जाता है जिससे अपच व एसिडिटी की समस्या भी खत्म हो जाती है। 

स्टील के बर्तन में भोजन पकाना सेहत के लिए अच्छा या खराब ? 

स्टील एक ऐसी धातु है जिसके बर्तन आजकल घरों में भोजन पकाने व खाने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किये जाते हैं। 

बिना यह जाने कि क्या स्टील के बर्तन में भोजन पकाना चाहिए हम अपने घरों में वर्षों से स्टील के बर्तनों का प्रयोग करते आ रहे हैं। स्टील के बर्तन में खाना बनाने से क्या होता है, कैसे करता है Steel भोजन पकाते समय react जानते हैं विस्तारपूर्वक। 

कैसे करते हैं स्टील के बर्तन प्रतिक्रिया भोजन पकाते समय?

बर्तन बनाने के लिए प्रयोग की जाने वाली Stainless Steel Iron, chromium, silicon व molybdenum से बनी एक मिश्रित धातु है। Stainless Steel से बने बर्तन में जब हम खाना पकाते हैं तो यह धातु किसी प्रकार से कोई हानिकारक प्रतिक्रिया नहीं करती। 

स्टील के बर्तन में भोजन पकाना पूरी तरह सुरक्षित माना जाता है। अगर स्टील के बर्तन के फायदे और नुकसान की बात करें तो सेहत से संबंधित कोई खास लाभ हमें नहीं मिलते। 

क्या हैं फायदे स्टील के बर्तन में भोजन पकाने के?

अगर स्वास्थ्य संबंधी लाभ को अलग कर दें तो Cooking के लिए स्टील के बर्तनों का प्रयोग आप निम्न फायदों की वजह से कर सकते हैं। 

आसानी से साफ हो जाते हैं स्टील के बर्तन

स्टील के बर्तनों में खाना पकाने का एक फायदा है कि इन्हें साफ करने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती।

स्टील के बर्तन सामान्य डिश वॉश से बहुत ही आसानी से साफ हो जाते हैं।

कम वजन के कारण आसानी से इस्तेमाल किये जाने वाले होते हैं स्टील के बर्तन

स्टील के बर्तन अधिकतर बहुत ही कम वजन के होते हैं जिससे उन्हें इस्तेमाल करना और भी आसान हो जाता है। 

कोई भी आसानी से स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल कर सकता है। 

किसी भी प्रकार के भोजन को बिना किसी चिंता के पका सकते हैं स्टील के बर्तन में

स्टील के बर्तन किसी भी प्रकार के भोजन के साथ कोई प्रतिक्रया नहीं करते। 

हम बिना किसी चिंता के स्टील के बर्तन में खट्टा, मीठा, नमकीन किसी भी तरह का भोजन पका सकते हैं। 

ज्यादा रखरखाव की जरूरत नहीं होती स्टील के बर्तनों को

स्टील के बर्तनों का Cooking के लिए प्रयोग करने का एक और फायदा है कि इन्हें ज्यादा रखरखाव की जरूरत नहीं पड़ती।

किसी भी बर्तन धोने की साबुन से Steel Utensils को साफ करके रसोई में कहीं भी रखा जा सकता है।

देखने में चमकीले व लंबे समय तक नये जैसे दिखते हैं स्टील के बर्तन

स्टील के बर्तन में भोजन पकाने के फायदे में एक लाभ यह है कि ये लंबें समय तक नये जैसे दिखते हैं। 

अच्छी Quality के स्टील के बर्तन खरीदने पर वे सालों तक नये जैसे रहते हैं। रोज इस्तेमाल करके भी स्टील के बर्तनों की चमक कम नहीं होती।

कैसे बर्तन में भोजन पकाएं इस संदर्भ में आपके मन में जो भी सवाल होंगे उम्मीद है यह लेख पढ़ने के बाद आपको सही जवाब मिल गया होगा। किस धातु के बर्तन में भोजन पकाना चाहिए इस बारे में अगर आपके कोई और सवाल या सुझाव हों तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। 

हमें आपके विचारों का इंतजार रहेगा।