Select Page

खजूर की किस्में कौन-कौन सी हैं, किसकी क्या है खासियत, अगर आप भी करते हैं खजूर को बेहद पसंद तो यह अवश्य जानना चाहेंगे। 

रमजान का खास मौका हो या फिर खजूर की प्रमुख दुकानें, बाजार में आपको एक नहीं ब्लकि कई तरह की खजूर देखने को मिलती हैं। खजूर की इन्हीं अलग-अलग वैरायटी की जानकारी पाइये इस ब्लॉग में मेरे साथ। 

खजूर की किस्में

कितनी हैं खजूर की किस्में, कहां उगती हैं व कौन सी है सबसे फेमस?

रेतीली मिट्टी, शुष्क और गर्म जलवायु में पैदा होने वाली खजूर अपने कुदरती मिठास, अनेकों पौषक तत्वों और स्वाद के लिए दुनियाभर में बहुत पंसद की जाती है। 

लगभग 6000 वर्ष पूर्व ईराक में शुरू हुई खजूर की खेती आज पूरे विश्व में लगभग 30 देशों के द्वारा की जाती है। खजूर की खेती करने वाले पांच प्रमुख देश ईराक, ईरान, Egypt, साउदी अरब, व संयुक्त अरब अमीरात हैं। 

अगर बात करें कि भारत में खजूर की खेती कहां होती है तो राजस्थान, महाराष्ट्र, तमिलनाडू आदि प्रमुख राज्य खजूर उगाने के लिए प्रसिद्ध हैं। पूरी दुनिया में प्राकृतिक मिठास घोलने वाली खजूर की 500 से भी ज्यादा अलग-अलग वैरायटी हैं। देश, स्वाद व कंपनी के अनुसार खजूर की किस्मों के नाम भी बदल जाते हैं। 

इस ब्लॉग में हम खजूर की उन सभी किस्मों की जानकारी लेकर आये हैं जो विश्व में बहुत ज्यादा प्रसिद्ध हैं व जिनकी खेती सबसे ज्यादा की जाती है। अगर आप असली व नकली खजूर में पहचान नहीं कर पाते तो जानिए इस लेख में असली व नकली खजूर की पहचान करने के तरीके।

खजूर की प्रमुख किस्में – 13 Famous Varieties of Dates 

देश-विदेश में उगाई व बेची जाने वाली खजूर की प्रमुख किस्मों की जानकारी इस प्रकार है – 

1. विश्व की सबसे बढ़िया खजूर का खिताब है अजवा के नाम

विभिन्न वैरायटी में अगर बात करें कि खजूर की सबसे अच्छी किस्म कौन सी है तो पहला नाम होगा अजवा। 

अजवा विश्व की सबसे महंगी व बेस्ट खजूर मानी जाती है। अजवा खजूर में बहुत सारे ऐसे पौषक तत्व पाये जाते हैं जो इसे खजूर की अन्य वैरायटी से अलग करते हैं। 

अजवा खजूर का इस्तेमाल विभिन्न तरह की औषधियां बनाने में भी किया जाता है। न सिर्फ खजूर ब्लकि अजवा का बीज भी बाजार में ऊंचे दामों में बिकता है। 

2. ईरान की प्रसिद्ध खजूर वैरायटी में एक है मरियम

अजवा के बाद अगर खजूर की एक और फेमस वैरायटी की बात करें तो वह है मरियम। 

मरियम गहरे भूरे रंग की मुलायम खजूर होती हैं। मरियम खजूर की उन्नत व पुरानी किस्म में से एक है। मरियम खजूर का उत्पादन सबसे ज्यादा ईरान में किया जाता है। 

अगर स्वाद की बात करें तो मरियम खजूर स्वाद में ज्यादा मीठी नहीं होती। कम मीठेपन की वजह से इन्हें डायबिटीस वाले लोग भी खा सकते हैं। 

3. गुलाब जामुन खजूर है ईरान की एक और फेमस वैरायटी

खजूर की उन्नत किस्में जो दुनियाभर में बड़ी पसंद की जाती हैं उनमें गुलाब जामुन एक और फेमस वैरायटी है।

भारत में दिल्ली के जामा मस्जिद की बात करें या जयपुर में खजूर मार्किट की, गुलाब जामुन खजूर आपको हर एक दुकान पर देखने को मिल जायेंगी।

गुलाब जामुन की तरह मुंह में घुल जाने वाली Gulab Jamun Khajur रेट में ज्यादा मंहगी नहीं होती।

4. उत्तर अफ्रीका की उन्नत किस्म है मेडजुल खजूर

जब बात होती है कि खजूर की कितने किस्में हैं मेडजुल का नाम बहुत ही शान से लिया जाता है।

मेडजुल खजूर साइज में बड़ी, मुलायम व स्वाद में बेहद लाजवाब होती है। मेडजूल खजूर को सभी खजूर में बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है।

5. ओमान के रेगिस्तान में होती है प्रसिद्ध ओमनी खजूर की खेती

बाजार में मिलने वाली खजूर के नाम में ओमनी एक प्रसिद्ध खजूर है।

ओमनी खजूर को ओमान देश की प्रसिद्ध फसल के रूप में भी जाना जाता है। यदि बात करें ओमनी खजूर के रंग की तो ये संतरी पीली या बैंगनी होती हैं।

ओमनी खजूर लंबे, व गोल आकार की होती हैं। खाने में यें नरम व स्वादिष्ट होती हैं।

6. उत्तर अफ्रीका की प्रसिद्ध खजूरों में से एक है कलमी

गहरे भूरे व चॉकलेटी ब्राउन रंग की कलमी खजूर अन्य किस्मों से अलग होती हैं। ये खजूर थोड़ी कठोर होती हैं इसलिए इन्हें खाने से पहले पानी में भिगोया जाता है।

कलमी खजूर अन्य किस्मों की तरह ही स्वाद में मीठी व लाजवाब होती हैं।

7. मदनी खजूर को कहा जाता है Crown Jewel of Dates

मदनी खजूर को मदीना या मज्दूल भी कहा जाता है। यह साउदी अरब में उगने वाली एक प्रसिद्ध खजूर है।

मदीना खजूर का रंग भूरा व काला होता है। इनकी गिनती दुनिया की सबसे बेहतरीन मीठी खजूरों में होती है।

मदनी को खजूरों का राजा भी कहा जाता है। मदीना खजूर उच्च शुगर, ऊर्जा व विटामिन, मिनरल व फाइबर से भरपूर होती हैं।

8. पाकिस्तान की प्रसिद्ध खजूर है बरारी कलमी

बरारी कलमी खजूर या बरहवीं खजूर, उत्तर पाकिस्तान और अफगानिस्तान से उत्पादित एक प्रसिद्ध खजूर है। इसे खाने में स्वादिष्ट माना जाता है।

यह खजूर चमकदार ब्राउन कलर का होता है और आमतौर पर मध्यम से बड़े होते हैं। इसका स्वाद बहुत ही मीठा होता है।

बरारी कलमी खजूर पाचन तंत्र को संतुलित रखता है और ऊर्जा स्रोत के रूप में काम करता है। इसमें विटामिन, मिनरल और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

9. सउदी अरब की अम्बर खजूर नहीं होती ज्यादा कड़क व मुलायम

बात जब होती है कि बाजार में कौन-कौन सी खजूर मिलती हैं तो अम्बर का नाम कोई कैसे भूल सकता है।

सउदी अरब में उगने वाली अंबर खजूर का स्वाद खट्टा-मीठा होता है। इसमें विटामिन, मिनरल और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

इसका सेवन शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और पाचन तंत्र को संतुलित रखने में मदद करता है।

10. सबसे अलग सफेद रंग की होती है मसरूक खजूर

मसरूक खजूर अपने रंग के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इसका रंग अन्य खजूर से अलग सफेद होता है।

स्वाद में काफी मीठा मसरूक खजूर विटामिन, मिनरल और फाइबर से भरपूर होता है। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

आश्चर्य की बात है कि जिस पेड़ पर यह खजूर उगता है उसका नाम भी मसरूक ही है।

11. कम मीठी होती है सुप्रसिद्ध खजूर मबरूम 

खजूर की सभी किस्मों के नाम की जब बात होती है तो मबरूम खजूर को कैसे भूल सकते हैं।

मबरूम स्वाद में अन्य खजूर की तुलना में कम मीठी होती है। यें मेडजूल खजूर की तरह आकार में लंबी होती हैं। देखने में मबरूम खजूर मुलायम व ड्राई होती हैं।

12. पौटैशियम का बहुत अच्छा स्रोत मानी जाती हैं कीमिया खजूर

खजूर की प्रमुख वैरायटी में कीमिया एक प्रसिद्ध खजूर है।

कीमिया खजूर अधिकतर दक्षिण ईरान में उगायी जाती है। कीमिया खजूर की खाशियत है कि इनमें पौटैशियम बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है।

13. हल्के पीले रंग की होती हैं खजूर की प्रमुख किस्म हलावी

बात जब होती है कि खजूर की कितनी किस्में हैं तो हलावी को आखिर कौन भूल सकता है। 

हलावी खजूर का रंग हल्का पीला व गोल्डन होता है। Halawi Dates बहुत ही मीठी व मुलायम होती हैं। 

इस ब्लॉग में हमने खजूर की कुछ प्रमुख किस्मों के बारे में बात की। अगर आप खजूर की किन्हीं और वैरायटी के बारे में जानते हैं तो हमें उसकी जानकारी नीचे कमेंट बॉक्स में अवश्य लिखें। 

हमें आपके विचारों व सुझावों का इंतजार रहेगा।