Select Page

कौन सी धातु के बर्तन में खाना लम्बे समय तक गर्म रहता है? पाइये सटीक व सही जानकारी इस ब्लॉग में मेरे साथ। 

मौसम चाहे कोई भी हो, हर कोई गर्म भोजन ही खाना पसंद करता है। बार-बार खाना गर्म करने से बचने के लिए भोजन को ऐसी धातु के बर्तन में रखना चाहिए जिसमें वह लंबे समय तक गर्म रहें। 

भोजन को लंबे समय तक गर्म रखने के लिए कौन की धातु के बर्तन का प्रयोग करें, चलिए जानते हैं। 

कौन सी धातु के बर्तन में खाना लम्बे समय तक गर्म रहता है?

कौन सी धातु के बर्तन में खाना लम्बे समय तक गर्म रहता है? 

भोजन पकाने व खाने के लिए हमारे पास 9 से भी ज्यादा धातुएं उपलब्ध हैं। इन 9 धातुओं में से सिर्फ 5 धातुएं ऐसी हैं जिनके बर्तन में भोजन पकाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। 

भोजन पकाने के लिए उपयुक्त होते हुए भी कुछ धातुएं ऐसी हैं जिनमें हम खाना पका तो सकते हैं लेकिन स्टोर नहीं कर सकते। जैसे पीतल। पीतल में खाना पकाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है लेकिन पीतल के बर्तन में भोजन रखने से उसमें केमिकल रिएक्शन होने लगता है। जिससे भोजन का रंग हरा हो जाता है। 

अतः पीतल के बर्तन में खाना लंबे समय तक गर्म रहे तब भी हम कभी Brass Utensils में भोजन नहीं रखेंगे। 

लंबे समय तक खाना गर्म रखने के लिए Best बर्तन का चुनाव करते समय कई बातों का ध्यान रखना होता है। किसी भी धातु का ज्यादा देर तक गर्म रहने के साथ-साथ भोजन के लिए सुरक्षित होना भी बहुत जरूरी है। 

Best Metal for Keeping Food Warm – खाना गर्म रखने के लिए सर्वोत्तम धातु 

अगर बात सिर्फ धातु के गर्म रहने की हो तो कई सारी ऐसी धातुएं हैं जो लंबे समय तक Warm रहती हैं। जिनका प्रयोग Cookware व अन्य Home appliances बनाने में किया जाता है।

लेकिन इन सभी धातुओं में जो भोजन को लंबे समय तक गर्म रखती है वह है Stainless Steel। स्टील के बर्तन न सिर्फ भोजन पकाने के लिए अच्छे माने जाते हैं ब्लकि खाने को लंबे समय तक गर्म रखने के लिए भी इनसे सुरक्षित व अच्छी धातु खोज पाना नामुमकिन है।

CALIFORNIA STATE SCIENCE FAIR के Under हुए एक प्रोजेक्ट में भी इस बात की पुष्टि हुई है कि गैस फ्लेम बंद करने के बाद भी Stainless Steel लंबे समय तक भोजन को गर्म रखने में सक्षम है।

अतः अगर कभी मन में यह सवाल भी आये कि किस धातु के बर्तन में पकाएं भोजन लंबे समय तक गर्म रखने के लिए तो बेझिझक आप स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

क्यों हैं Stainless Steel सबसे उत्तम धातु भोजन को लंबे समय तक गर्म रखने के लिए?

Stainless Steel बर्तनों की अपनी अनेक खासियत है जो उन्हें भोजन को लंबे समय तक गर्म रखने के लिए Best बर्तन की दौड़ में सबसे आगे रखती हैं। 

आइये जानते हैं वो सभी कारण विस्तार से जो बनाते हैं स्टील को खाना गर्म रखने के लिए सबसे उत्तम धातु। 

कैमिकल रहित होते हैं स्टील के बर्तन जो रखते हैं भोजन को सुरक्षित

लंबे समय तक खाना गर्म रखने के लिए कौन सी धातु के बर्तन में रखें के संदर्भ में Stainless Steel के बर्तनों का इस्तेमाल करने की सलाह यूं ही नहीं दी जाती है। 

Stainless Steel एक ऐसी धातु है जो पूरी तरह से कैमिकल रहित है। स्टील के बर्तनों में भोजन पकाना व स्टोर करना दोनों ही सुरक्षित माने जाते हैं। 

स्टील के बर्तन में आप बिना किसी चिंता के किसी भी तरह का भोजन स्टोर कर सकते हैं। जबकि प्लास्टिक, पीतल, तांबा, लोहा, एल्युमिनियम आदि धातुओं के बर्तन में भोजन स्टोर करते समय सोचना पड़ता है। ये धातु हर तरह के भोजन के लिए उपयुक्त नहीं होती क्योंकि इनसे भोजन में कैमिकल रिएक्शन का डर रहता है। 

Stainless Steel है Lowest Heat Conductive Metal

स्टील के बर्तनों में खाना क्यों रहता है लंबे समय तक गर्म इसका एक कारण Stainless Steel का सबसे कम Heat Conductive Metal होना भी है। 

Lowest Heat Conductive Metal का तात्पर्य उस धातु से है जो ताप अर्थात Heat को अपने दूसरी ओर जाने से रोकती है।  

स्टील का बर्तन एक बार गर्म हो जाये तो जल्दी से ठंडा नहीं होता। यही कारण है कि स्टील के गर्म बर्तन में रखा भोजन लंबे समय तक गर्म रहता है।  

स्टील में हैं अनेकों बेहतरीन Thermal Insulation विकल्प उपलब्ध

Thermal Insulation का अर्थ है लंबे समय तक गर्माहट (Heat) बनाए रखना। 

आम भारतीय घरों में भोजन को अक्सर दो तरह से रखा जाता है। एक जिस कड़ाही, प्रैशर कूकर या बर्तन में भोजन पकाया जाता है, भोजन को इस्तेमाल करने तक उसी में रखते हैं।  

दूसरा तरीका है भोजन पकाकर किसी दूसरे बर्तन में निकाल कर रखना। खाना रखने के लिए चाहे आप कोई भी तरीका अपनाते हों, Stainless Steel दोनों ही सुरतों में खाने को लंबे समय तक गर्म रखने में कारगर सिद्ध होती है। 

चावल, सब्जी, रोटी या अन्य व्यंजनों को लंबे समय तक गर्म रखने के लिए आपको बाजार में कई तरह के Thermal Insulated Stainless Steel Casserole मिल जाते हैं। इन Casserole का प्रयोग कर आप आसानी से लंबे समय तक भोजन को गर्म रख सकते हैं। 

जबकि किसी अन्य धातु के Thermal Insulated Casserole या अन्य बर्तन मिलता बहुत ही मुश्किल रहता है। 

भोजन को लंबे समय तक फ्रैश रखते हैं Stainless Steel के बर्तन

किन धातुओं के बर्तनों में खाना लंबें समय तक गर्म रहता है इस संबंध में Stainless Steel का इस्तेमाल इसलिए भी किया जाता है क्योंकि स्टील के बर्तनों में खाना लंबे समय तक फ्रैश रहता है। 

स्टील के बर्तनों में भोजन न सिर्फ अधिक समय तक गर्म रहता है ब्लकि भोजन का ताजापन भी वैसे के वैसे ही बना रहता है। 

बैक्टीरिया रहित होते हैं स्टील के बर्तन

Stainless Steel के बर्तनों की एक और खास बात है कि ये बैक्टीरिया रहित होते हैं। 

स्टील बर्तनों को कुछ इस तरह बनाया जाता है कि उनमें बैक्टीरिया को दूर रखने के गुण होते हैं। स्टील के बर्तन में रखा भोजन गर्म व फ्रैश होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी हानिकारक नहीं होता। 

Stainless Steel भोजन की खुशबु और रंग को सोखती नहीं है

Stainless Steel बर्तन में चाहे आप किसी भी तरह का भोजन पका व स्टोर कर लें ये भोजन के रंग व खुशबु को सोखते नहीं है। 

एक बार धुलने पर ही स्टेनलैस स्टील बर्तन फिर से इस्तेमाल करने लायक हो जाते हैं।  

अब जब भी कभी आप Confuse हों कि खाना गर्म रखने के लिए किन बर्तनों का इस्तेमाल करें तो निसंदेह Stainless Steel का चुनाव करें। स्टील भोजन को गर्म रखने के साथ ही सेहत के लिहाज से भी एक सुरक्षित धातु है। 

इस ब्लॉग में हमने आपको किस तरह के बर्तन में भोजन अधिक समय तक गर्म रहता है इसकी सही व सटीक जानकारी देने की पूरी कोशिश की है। फिर भी यदि कैसे बर्तनों का इस्तेमाल करें भोजन गर्म रखने के लिए के संबंध में आपके कोई सवाल, सुझाव या विचार हों तो हमें कमेंट बॉक्स में अवश्य लिखें। 

हमें आपके विचारों का इंतजार रहेगा।