Select Page

छिली हुई लहसुन को कैसे स्टोर करें – लहसुन सब्जियों के जीवन में उस स्पोर्टिंग स्टाफ की तरह काम करता है जिसकी सिर्फ मौजूदगी भर से पकाई गई सब्जियों का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।

लहसुन चाहे छिली हुई हो या बिना छिली हम दोनों ही तरह की लहसुन को लंबें समय तक खराब होने से बचा सकते हैं अगर हम इन्हें अच्छी तरह से स्टोर करके रखते हैं तो।

छिली हुई लहसुन को हम कैसे स्टोर कर सकते हैं एक लंबी अवधि के लिए ताकि लहसुन जल्दी खराब न हो, आइये जानते हैं।

छिली हुई लहसुन को कैसे स्टोर करें

क्यों जरूरी है यह जानना कि छिली हुई लहसुन को कैसे स्टोर करें – क्या छिलके वाला जल्दी खराब हो जाता है?

अगर हम लहसुन को एक लंबें समय तक खराब होने से बचाना चाहते हैं तो हम छिली और बिना छिली अर्थात साबुत लहसुन दोनों को ही महीनों तक स्टोर कर के रख सकते हैं।

छिली हुई लहसुन को स्टोर करने का जो एक मुख्य कारण है वह है समय की कमी। आजकल अधिकतर महिलाएं ऑफिस जाती हैं, साथ ही ऐसे बैचलर्स की संख्या भी बहुत बढ़ गई है जो घर से दूर अकेले रहते हैं व खुद ही खाना बनाते हैं। 

ऐसे में रोज सुबह खाना बनाते समय लहसुन छीलने में समय बर्बाद न हो इसीलिए सब चाहते हैं कि लहसुन को एक दिन छीलकर एक सप्ताह या उससे ज्यादा के लिए स्टोर कर लिया जाये ताकि रोज सुबह समय की बर्बादी न हो।

9 शानदार तरीके जिनका प्रयोग करके आप लहसुन को लंबें समय तक स्टोर करके रख सकते हैं

जिस तरह से साबुत बिना छिले लहसुन को स्टोर करने के कई तरीके होते हैं उसी तरह से हम छिली हुई लहसुन को भी लंबें समय तक उपयोग करने के लिए बहुत आराम से स्टोर कर के रख सकते हैं।

छिली हुई लहसुन को स्टोर करने 9 तरीके जो नीचे दिये गये हैं का प्रयोग करके हम बहुत आसानी से लहसुन को 15 दिनों से लेकर 6 महीने तक के लिए स्टोर करके रख सकते हैं।

छिली हुई लहसुन को स्टोर करने के आसान व असरकारक तरीके इस प्रकार हैं।

1. छिली हुई लहसुन को एयरटाइट जार में स्टोर करें एक सप्ताह तक उपयोग करने के लिए

छिली हुई लहसुन को लंबें समय तक उपयोग करने के लिए कैसे स्टोर करें इस प्रश्न का सीधा सा जवाब अगर हम देना चाहें तो वह है एयरटाइट जार में स्टोर करना।

छिले हुए लहसुन को स्टोर करने के लिए एयरटाइट जार एक सबसे अच्छा तरीका है। एयरटाइट जार में स्टोर करने से छिली हुई लहसुन जल्दी सूखती नहीं है साथ ही लहसुन में जो तीखापन होता है एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करने से वह भी ज्यौं का त्यौं बना रहता है।

छिली हुई लहसुन को कैसे स्टोर करें

अगर आप बिना किसी प्रिजर्वेटिव का प्रयोग किये लहसुन की छिली हुई कलियों को सामान्य रूप से कम से कम एक सप्ताह तक स्टोर करना चाहते हैं तो इसके लिए छिली लहसुन को एयरटाइट जार में स्टोर करना सबसे आसान तरीका भी है और प्रभावी भी।

आप चाहें तो छिली लहसुन के जार को फ्रिज में भी स्टोर कर के रख सकते हैं और रसोई में सामान्य तापमान में भी। बस ध्यान रखें कि अगर रसोई में लहसुन के जार को स्टोर कर रहे हैं तो स्थान ऐसा चुने जहां पर रोशनी व तापमान ज्यादा न हो। 

अब जब भी आप लहसुन को छीलकर लंबें समय तक उपयोग करने के लिए स्टोर करने के बारे में सोचें तो एयरटाइट जार का ही प्रयोग करें। छिली लहसुन सप्ताह तक खराब नहीं होगी।

2. कम तापमान व कम रोशनी वाली जगह पर स्टोर करें छिली लहसुन को

छिली हुई लहसुन को स्टोर करने के तरीके में जो एक तरीका आपके स्टोर किये गये लहसुन को अधिक समय तक खराब होने से बचाने में काम आता है वह है छिली लहसुन को स्टोर करने का स्थान।

सही व उपयुक्त स्थान पर स्टोर करने पर छिली हुई लहसुन को हम महीनों तक संग्रहित कर के रख सकते हैं

छिली हुई लहसुन को कैसे स्टोर करें

छिली हुई लहसुन को स्टोर करने का क्या है सही स्थान?

लहसुन की कली को कैसे स्टोर करें आइये जानते हैं। छिली लहसुन को हमें हमेशा एक ऐसे स्थान पर स्टोर कर के रखना चाहिए जहां तापमान भी कम हो व रोशनी भी कम हो।

अगर हम लहसुन को लंबें समय तक खराब होने से बचाना चाहते हैं तो हमें लहसुन को स्टोर करते समय एक ऐसे स्थान का चुनाव करना चाहिए जो जहां तापमान कम रहता हो और ज्यादा रोशनी भी न हो। कम तापमान व रोशनी के कारण ही छिली हुई लहसुन को फ्रिज में स्टोर करने की सलाह दी जाती है।

ज्यादा तापमान व रोशनी वाले स्थान पर स्टोर करने से लहसुन की जीवन अवधि स्वतः कम हो जाती है। अगर हम बस 1-2 दिनों के लिए छिले लहसुन को स्टोर करना चाहते हैं तब थोड़े ज्यादा तापमान वाले स्थान का प्रयोग कर सकते हैं

3. छिली लहसुन को स्टोर करने के लिए सफेद सिरका और नमक का प्रयोग करें

छिले हुए लहसुन को स्टोर करने के तरीके में जो अगला तरीका हम बताने जा रहे हैं वो है छिली हुई लहसुन को सफेद सिरके व नमक के साथ स्टोर कर के रखना।

नमक और सिरके दोनों को ही एक बहुत अच्छा संरक्षक अर्थात प्रिजरवेटिव माना जाता रहा है। जब हम छिली हुई लहसुन की कली (Cloves) को नमक व सफेद सिरके के साथ स्टोर करते हैं तो वह कम से कम 15 से 20 दिनों तक खराब होने से बचा रहता है।

छिली हुई लहसुन को कैसे स्टोर करें

कैसे बचाएं छिली हुई लहसुन को खराब होने से सफेद सिरका व नमक का प्रयोग कर के?

छिली हुई लहसुन को लंबें समय तक स्टोर करने के लिए हम लहसुन को छीलकर उसकी कलियों को निकाल कर अलग कर लेंगे। इसके बाद एक एयरटाइट जार या प्लास्टिक डिब्बा ले कर उसमें छिली गई लहसुन की कलियों को रखेंगे।

अब इस छिली हुई लहसुन वाले जार में हम इतना सफेद सिरका मिलायेंगे जिससे कि लहसुन की सारी कलियों पर सिरका अच्छी तरह से लग जाये। साथ ही इसमें हम एक चम्मच या थोड़ा ज्यादा नमक भी मिला देंगे।

नमक व सिरका मिलाने के बाद लहसुन वाले एयरटाइट जार को अच्छी तरह से ढ़क्कन बंद कर के फ्रिज में स्टोर कर के रख दें। इस तरह से स्टोर करने पर छिली हुई लहसुन 20-25 दिनों तक बिल्कुल सही बनी रहती है।

जब भी आपको सब्जी में लहसुन का उपयोग करना हो, आप एयरटाइट जार से उपयोग करने जितना लहसुन निकालें और साफ पानी से धो कर प्रयोग कर लें। लहसुन से सिरके की महक बिल्कुल नहीं आयेगी।

4. लहसुन को स्टोर करने से पहले छीलकर ऑवन में रोस्ट करें 

जिस तरह से हम सफेद सिरका और नमक का तरीका अपनाते हैं छिली लहसुन को स्टोर करने के लिए उसी तरह से लहसुन को ऑवन में रोस्ट कर के स्टोर करने का तरीका भी “लहसुन को छीलने के बाद कैसे स्टोर करें” इस संदर्भ में बहुत काम आने वाला तरीका है।

अगर आप छिली हुई लहसुन को वर्षो तक प्रिजर्व कर के रखना चाहते हैं तो लहसुन को ऑवन में प्रीहीट करके रोस्ट करने के बाद स्टोर करें। रोस्ट करने से लहसुन कम से कम एक वर्ष तक खराब नहीं होता है।

छिली हुई लहसुन को कैसे स्टोर करें

कैसे स्टोर करें छिली लहसुन को ऑवन में रोस्ट करने के बाद?

उपरोक्त तरीके का प्रयोग कर के छिली हुई लहसुन को स्टोर करने के लिए हम सबसे पहले लहसुन को छील कर उसकी कलियों को अलग कर लेंगे। इसके बाद इन छिली हुई लहसुन की कलियों को चाकू से पतला-पतला चोप (Chop) करेंगे।

छिली लहसुन को प्रीहीट करने के लिए ऑवन को सबसे पहले 130-140 के तापमान पर गर्म कर लें।ऑवन को प्रीहीट करने के लिए आपको ऑवन को ऑन कर के 130 या 140 डिग्री तापमान पर सेट करना है व इसके बाद Timings में 5 से 7 मिनट का समय सेट कर के ऑवन को स्टार्ट कर देना है।

5-6 मिनट बाद जब ऑवन हीटअप करना बंद कर देगा तब आप छिली हुई चोप्ड (Chopped) लहसुन की ट्रे को ऑवन में रखकर कम से कम 15 से 20 मिनट का समय सेट करें और ऑवन को स्टार्ट कर दें। लहसुन को तब तक ऑवन में रोस्ट करें जब तक कि लहसुन पूरी तरह से रोस्ट न हो जाये। इसके लिए आप चाहे तो सेट समय सीमा को और बढ़ा सकते हैं।

इसके बाद आप इस रोस्ट किये गये लहसुन को ठंड़ा करने के बाद एक एयरटाइट डिब्बें में बंद कर के फ्रिज में स्टोर करें। उपरोक्त तरीके से स्टोर की गई छिली लहसुन कम से कम एक वर्ष तक खराब नहीं होती है। 

5. लहसुन को स्टोर करने के लिए ऑलिव ऑयल का प्रयोग करें

छिली हुई लहसुन को कैसे स्टोर करें, ऑलिव ऑयल इस संदर्भ में एक बेहतरीन उपाय है। बिना छिलके वाली लहसुन को कैसे स्टोर करें लंबें समय तक इसके लिए हम लहसुन को छीलने के बाद ऑलिव ऑयल में स्टोर कर के रख सकते हैं।

लहसुन को छीलने के बाद कैसे स्टोर करें

कैसे करें ऑलिव ऑयल का प्रयोग छिली लहसुन को स्टोर करने के लिए?

ऑलिव ऑयल का प्रयोग करके छिले हुए लहसुन को स्टोर करना बहुत ही आसान है। इसके लिए हमें लहसुन को छीलकर उसकी कलियों को अलग कर लेना है और उन्हें एक एयरटाइट जार में रख लेना है।

अब इस छिली हुई लहसुन वाले जार में हमें इतना ऑलिव ऑयल डालना है जिससे कि लहसुन की सारी कलियां तेल में डूब जायें। एक बार आप यह प्रक्रिया कर लेते हैं तो इसके बाद छिली लहसुन के इस जार को फ्रिज में स्टोर कर के रख दें।

ऑलिव ऑयल का प्रयोग कर के छिले हुए लहसुन को हम कम से कम 4 महीने तक स्टोर करके रख सकते हैं। छिली हुई लहसुन को ऑलिव ऑयल में स्टोर करना लहसुन को खराब होने से बचाने के लिए एक बेहतरीन तरीका है।

6. छिली लहसुन को सेब का सिरका मिलाकर (Apple Cider Vinegar) मिलाकर स्टोर करें

छिली हुई लहसुन को खराब होने से कैसे बचाएं इसके लिए जो एक और बहुत असरकारक तरीका हमारे पास मौजूद है वो है छिली लहसुन को सेब का सिरका अर्थात Apple Cider Vinegar मिलाकर स्टोर करना।

लहसुन को छील कर कैसे स्टोर करें

Apple Cider Vinegar का प्रयोग कर के कैसे स्टोर करें छिली हुई लहसुन को?

छिली हुई लहसुन को लंबें समय तक स्टोर करने के लिए हम Apple Cider Vinegar का प्रयोग करेंगे। सबसे पहले हम लहसुन को अच्छी प्रकार से छील कर उसकी कलियां अलग कर लेंगे। इसके बाद लहसुन की इन छिली हुई कलियों को एक एयरटाइट जार में रखेंगे और ऊपर से सेब का सिरका जार में डाल देंगे।

ध्यान रखें कि सेब का सिरका जार में इतना होना चाहिए कि लहसुन अच्छी तरह से डूब जाये बिल्कुल वैसे ही जैसे हमने ऑलिव ऑयल में छिली लहसुन को भिगोया था। इसके बाद हम इस जार को फ्रिज में स्टोर कर के रख देंगे।

छिली हुई लहसुन को स्टोर करने का यह एक बेहतरीन तरीका है। अगर आप सोचते हैं कि सिरके में स्टोर करने से लहसुन से सिरके की बदबू आने लगेगी तो ऐसा नहीं होता है। लहसुन में जो प्राकृतिक रूप में तेल पाया जाता है वह सिरके की महक को लहसुन में आने से रोकता है।

अतः आप निश्चिंत होकर छिली हुई लहसुन को लंबे समय तक Apple Cider Vinegar में स्टोर कर सकते हैं।

7. जिप लॉक (Zip Lock) बैग में रखकर फ्रिज में स्टोर करें छिली हुई लहसुन को

छिली हुई लहसुन को कैसे स्टोर करें इस क्रम में अगर हम एक और बेहतरीन तरीके की बात करें छिली हुई लहसुन को स्टोर करने के लिए तो वह है छिली हुई लहसुन को एक प्लास्टिक बैग में रख कर स्टोर करना।

लहसुन की कली को कैसे स्टोर करें

कैसे करें जिप लॉक बैग का प्रयोग छिली हुई लहसुन को महीनों तक स्टोर करने के लिए?

जिप लॉक बैग में लहसुन को स्टोर करना बेहद आसान है। इसके लिए आपको सिम्पली लहसुन को छीलकर अच्छी तरह से साफ कर लेना है। अब लहसुन की इन छिली हुई कलियों को एक प्लास्टिक के जिप लॉक बैग में भरना है व हाथ से प्रैस कर के बैग के अंदर की सारी हवा को बाहर निकाल देना है।

इसके बाद आप बैग को पूरी तरह से बंद कर के फ्रिज में स्टोर कर लें। जिप लॉक बैग में छिली लहसुन को स्टोर करने से लहसुन कम से कम 1-2 महीने तक फ्रैश बना रहता है।

8. छिली लहसुन को पाउडर बनाकर स्टोर करें

छिले हुए लहसुन को लंबे समय तक स्टोर करने के तरीके में एक और तरीका लहसुन को स्टोर करने के लिए जो आप अपना सकते हैं वो है छिली हुई लहसुन को पाउडर के रूप में स्टोर करना।

पाउडर बनाकर हम लहसुन को कई महीनों तक लिए स्टोर कर सकते हैं।

छिले हुए लहसुन को स्टोर कैसे करें

कैसे बनाएं छिली लहसुन का पाउडर लंबें समय तक स्टोर करने के लिए?

छिली हुई लहसुन का पाउडर बनाने के लिए हमें सबसे पहले लहसुन को छीलकर उसकी कलियों को अलग कर लेना है। ध्यान रखें कि लहसुन की हर एक कली को आप बहुत अच्छी तरह से छील लें और जो भी बारीक प्लास्टिक की परत लहसुन की कलियों पर होती हैं उन्हें भी पूरी तरह से साफ कर लें।

इसके बाद आपको लहसुन की इन कलियों को पतले टुकडों (Slices) में काटना है। पतले टुकड़ों में कटी इन कलियों को आप कढ़ाई में ड्राई रोस्ट भी कर सकते हैं और इसके लिए ऑवन का प्रयोग भी कर सकते हैं। (ऑवन वाले तरीके के लिए आप ऊपर बताये गये प्रीहीट वाले तरीके को देख सकते हैं जिसमें लहसुन को ऑवन में रोस्ट करने का पूरा तरीका बताया गया है।)

जब लहसुन के टुकड़ें अच्छी तरह से रोस्ट हो जायें तब आप इन्हें ग्राइंडर में पीस कर के लहसुन का पाउडर बना लें। लहसुन का पाउडर बनाने के बाद बारी आती है इस पाउडर को स्टोर करने की।

लहसुन के पाउडर को स्टोर करने के लिए हम एक एयरटाइट डिब्बे का इस्तेमाल करेंगे। लहसुन के पाउडर को एयरटाइट डिब्बें में स्टोर करके आप एक वर्ष तक उसका प्रयोग कर सकते हैं। अगर आप चाहे तो लहसुन के इस पाउडर को फ्रिज में भी स्टोर कर के रख सकते हैं वरना किचेन में भी लहसुन पाउडर को स्टोर किया जा सकता है।

9. छिली हुई लहसुन का पेस्ट बनाकर करें स्टोर

छिली हुई लहसुन को स्टोर करने का एक और अच्छा तरीका जो आप अपना सकते हैं वो है लहसुन का पेस्ट बनाना। लेहसुन का पेस्ट कम से कम एक सप्ताह तक आपको लहसुन छीलने के काम से निजात दिला सकता है।

छिले हुए लहसुन को स्टोर करने के तरीके

कैसे बनाएं लहसुन का पेस्ट आसानी से व किस तरह करें स्टोर?

लहसुन का पेस्ट बनाने के लिए आप सबसे पहले लहसुन को छीलकर साफ कर लें। अब इसके बाद छिले हुए लहसुन को ग्राइंडर में डालें और ऊपर से एक चम्मच तेल और आधा चम्मच नमक भी मिला दें।

इसके बाद आप इस छिले लहसुन, तेल व नमक के मिक्सर को पीस कर इसका पेस्ट बना लें। अब आप चाहें तो लहसुन के इस पेस्ट को एक एयरटाइट जार में रख कर फ्रिज में स्टोर कर लें या फिर अपने किचेन में ही स्टोर करें। 

अगर आप किचेन में सामान्य तापमान में लहसुन के पेस्ट को स्टोर करते हैं तो यह एक सप्ताह तक आसानी से उपयोग किया जा सकता है। वहीं अगर आप फ्रिजर में इसे स्टोर करते हैं तो यह 4 से 5 महीने तक भी खराब नहीं होता है।

छिले हुए लहसुन को स्टोर कैसे करें इस संदर्भ में सभी तरीके हमने विस्तार से बतायें हैं। हमें उम्मीद है कि अब आपको “लहसुन को छील कर कैसे स्टोर करें” इस प्रश्न का जवाब ढूंढ़ने कहीं और जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

लहसुन का भंडारण कैसे करें इस बारे में अगर आपके कुछ सवाल या सुझाव हों तो हमें नीचे कमेंट बॉक्स में अवश्य लिखें। हमें आपके विचारों का इंतजार रहेगा।