Select Page

यदि आप Pudina सुखाकर पाउडर बनाना चाहते हैं लेकिन यह नहीं जानते कि पुदीना कैसे सुखाएं, तो यह लेख खासतौर पर आपके लिए ही है। 

घर पर पुदीना सुखाना बेहद आसान है। पुदीना सुखाने के लिए किन तरीकों का प्रयोग करना चाहिए, इसकी पूरी जानकारी आपको इस ब्लॉग में मिलने वाली है।  

पुदीना कैसे सुखाएं

घर पर पुदीना कैसे सुखाएं – क्या करें सबसे पहले ?

घर पर पुदीना सुखाने के लिए हमें सबसे पहले जरूरत होती है ताजा साफ Pudina की। ताजा पुदीना या तो आप बाजार से खरीद सकते हैं या फिर अपने घर में भी उगा सकते हैं। 

घर पर पुदीना कैसे उगाएं इस बारे में हमने 5 तरीके बताएं हैं जिनका प्रयोग करके आप आसानी से अपनी बालकनी, किचेन या बगिया में Pudina उगा सकते हैं। 

कैसे सुखाएं घर पर पुदीना ताकि न हो वर्षों तक खराब – 3 सरल व शानदार तरीके 

घर पर पुदीना सुखाने के तरीके में हम 3 आसान से घरेलू नुस्खों का प्रयोग करेंगे। ये पुदीना सुखाने के घरेलू नुस्खें बेहद सरल होने के साथ-साथ सुरक्षित भी हैं। 

पुदीना सुखाने के तरीके जानने के साथ आप घर पर पुदीने का तेल बनाने की विधि के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

सालभर इस्तेमाल करने के लिए पुदीना कैसे सुखाएं, आइये जानते हैं।

सालभर इस्तेमाल करने के लिए धूप में सुखाएं पुदीना 
पंखे की हवा में सुखाएं पुदीना पाउडर बनाने के लिए
माइक्रोवेव का करें इस्तेमाल पुदीना सुखाने के लिए  

उपरोक्त तरीकों का कैसे करें प्रयोग पुदीना सुखाने के लिए, जानिए विस्तार से। 

सालभर इस्तेमाल करने के लिए धूप में सुखाएं पुदीना 

क्या घर पर पुदीना सुखाना आसान है ? जी हां घर पर पुदीना सुखाना बहुत ही आसान है। 

घर पर पुदीना सुखाकर हम सालभर तक इस्तेमाल कर सकते हैं। झटपट पुदीना सुखाने का आसान तरीका के रूप में यह हमारा पहला नुस्खा है। इस तरीके में हम धूप में पुदीना सुखायेंगे। 

क्या है धूप में पुदीना सुखाने का तरीका, निम्नलिखित Steps में जानिए। 

पुदीना कैसे सुखाएं

पुदीने की पत्तियों को ड़ंठल से निकाल कर अलग कर लें

घर में कैसे बनाएं पुदीना पाउडर के संबंध में सबसे पहला स्टेप है पुदीने की पत्तियों को ड़ंठल से निकालकर अलग करना। 

आप पुदीना चाहे बाजार से खरीदें या घर में उगाएं, पुदीने की साफ पत्तियों को तोड़कर एक प्लेट में अलग रख लें। 

धूप में सुखाने के लिए पुदीने की पत्तियों को अच्छी तरह से धो लें 

धूप में सुखाने से पहले पुदीने की पत्तियों को साफ पानी से अच्छी तरह से धो लें। 

पुदीने की पत्तियों को दो-तीन बार पानी से अच्छे से धोयें ताकि जो भी धूल-मिट्टी पुदीने में लगी हो वह निकल जाए।

अगर हम पुदीने को सही तरह से नहीं धोयेंगे तो मिट्टी के कण पाउडर में चले जायेंगे जिससे Pudina Powder में किरकिराहट आ जायेगी।  

पुदीने की पत्तियों को एक साफ सूती कपड़े पर फैलाकर धूप में सुखाएं 

पुदीने की पत्तियों को धोने के बाद अब बारी आती है उन्हें सुखाने की। 

पुदीने के पत्ते अच्छी तरह से धोने के बाद एक साफ सूती कपड़े पर फैला कर धूप में सुखा दें। तेज धूप में पुदीना 2 से 3 घंटे में अच्छी तरह से सूख जाता है। कम धूप हो तो पुदीना सूखने में 4 से 5 घंटे लग सकते हैं। 

धूप में सुखाने के बाद पुदीना रगड़कर पाउडर बना लें 

अच्छी तरह से सूखने के बादल पुदीने का पाउडर बना लें। पुदीने के पत्ते सूखने के बाद कड़क हो जाते हैं जिन्हें आसानी से हाथ से रगड़ा जा सकता है। 

सूखे हुए पुदीने का पाउडर बनाने के लिए पुदीने की पत्तियों को हाथ से रगड़कर बारीक कर लें। यह पुदीना पाउडर बनाने का नेचुरल तरीका है। 

तैयार पुदीना पाउडर को छलनी से छानकर डिब्बे में स्टोर करें 

हाथ से रगड़कर बनाए गये पुदीना पाउडर में पत्तियों में लगे छोटे-छोटे stem के भाग भी मिले होते हैं। 

किसी भी सामान्य छलनी (Colander) से छानकर पुदीना पाउडर को एक प्लास्टिक या कांच के डिब्बे में भर लें। धूप में सुखाकर बनाए गये इस पुदीना पाउडर का इस्तेमाल आप सालभर तक बिना किसी Tension के कर सकते हैं। 

यह Pudina Powder 1-2 साल तक बिल्कुल खराब नहीं होता है।

पंखे की हवा में सुखाएं पुदीना पाउडर बनाने के लिए

बात जब बिना धूप के पुदीना कैसे सुखाएं की होती है तो Pudina सुखाने का यह दूसरा तरीका बहुत काम आता है। 

अगर मौसम बरसात या सर्दी का हो व बाहर धूप न निकली हो तो आप निम्नलिखित Steps अपनाकर पंखें की हवा में आसानी से पुदीना सुखा सकते हैं। 

पुदीना पाउडर कैसे बनाएं

पुदीने की साफ पत्तियों को ड़ंठल से अलग कर के धो लें 

सर्दियों के लिए घर पर कैसे सुखाएं पुदीना, इस संदर्भ में सबसे पहले हम पुदीने की साफ पत्तियों को ड़ंठल से निकालकर अलग कर लेंगे। 

इसके बाद पुदीने के पत्तों को साफ पानी से धो लें ताकि उनमें किसी तरह की धूल-मिट्टी न रहे। 

धुली हुई पुदीने की पत्तियों को एक साफ सूती कपड़े पर फैलाएं 

पुदीने की पत्तियों को धोने के बाद उन्हें एक साफ सूती कपड़े पर अलग-अलग पत्ता करके फैलाएं। 

सूती कपड़े पर फैलाने से पत्तियों में जो भी पानी लगा होता है वह पूरी तरह से निकल जाता है। आप 20 से 30 मिनट तक सामान्य तापमान में पुदीने को सूती कपड़े पर सुखा सकते हैं। 

पुदीना पत्तियों में लगा पानी निकल जाने के बाद पंखें की हवा में सुखाएं

पुदीने की पत्तियों में लगा पानी जब dry हो जाये तब उन्हें पंखें की हवा में सुखाएं। हवा में पुदीना पत्तियां सूती कपड़े की बजाय किसी बड़ी प्लेट में सुखाएं। पंखे से सूती कपड़े के उड़ने का डर रहता है जिससे पुदीने के पत्ते जमीन पर बिखर सकते हैं। 

पुदीने को हवा में तब तक सुखायेंगे जब तक वह पाउडर बनाने के लिए अच्छी तरह से सूखकर कड़क न जायें। 

सूखे हुए पुदीने को रगड़कर पाउडर बनाएं

पंखे की हवा में जब पुदीना अच्छी तरह से सूख जाये व उसमें जरा सी भी नमी न रहे तब हम Pudina को रगड़कर पाउडर बनायेंगे। 

आप उपरोक्त पहले तरीके की तरह ही हाथ से रगड़कर सूखे पुदीने से पाउडर बना सकते हैं। 

पुदीना पाउडर को छलनी से छान कर स्टोर करें 

पुदीना पाउडर बनाने के बाद आखरी स्टेप है Pudina को छानकर स्टोर करना। 

पुदीना पाउडर को छलनी (Colander) से छानकर किसी भी प्लास्टिक या कांच के डिब्बे में स्टोर करें। आप पुदीना पाउडर को सालभर दही, रायते, चटनी आदि व्यंजन बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। 

माइक्रोवेव का करें इस्तेमाल पुदीना सुखाने के लिए  

पुदीना पाउडर कैसे बनाएं प्रश्न के जवाब में हमारा आखिरी तरीका है माइक्रोवेव। 

माइक्रोवव में पुदीना सुखाने के लिए हम उपरोक्त दोनों तरीकों की तरह ही सबसे पहले पुदीने की पत्तियों को ड़ंठल से अलग करेंगे। पत्तियों को साफ ताजा पानी से अच्छी तरह से धोने के बाद पुदीना सुखाने के लिए निम्नलिखित Steps follow करें। 

माइक्रोवेव में पुदीना सुखाने का तरीका

पुदीने की पत्तियों को धोने के बाद Cotton के कपड़े पर फैलाएं

पुदीने को ओवन में कैसे सुखाएं इस क्रम में पहला Step है पुदीने की पत्तियों को साफ पानी से धोने के बाद कॉटन के कपड़े पर फैलाना। 

माइक्रोवेव में पुदीना सुखाने से पहले उसे पूरी तरह से dry करना बेहद जरूरी होता है। ध्यान रखें कि माइक्रोवेव में सुखाते समय पुदीने में बिल्कुल भी पानी न हो।

अच्छी तरह से dry करने के लिए पुदीने के एक-एक पत्ते को अलग-अलग करके कपड़े पर सुखाएं। 

पानी निचौड़ने के बाद पुदीना पत्तियों को माइक्रोवेव में Dry करेंगे

यह माइक्रोवेव में पुदीना सुखाने का तरीका बहुत आसान है। पानी सूखने के बाद पुदीने को Microwave Safe प्लेट में रखकर माइक्रोवेव में रखेंगे। 

1 मिनट का टाइम सैट कर के Reheat का ऑप्शन दबाएं। अगर एक मिनट में पुदीना अच्छी तरह से सूख जाये तो प्लेट को बाहर निकाल लें अन्यथा और 1 या 2 मिनट के लिए पुदीने को माइक्रोवेव में Reheat करें। 

माइक्रोवव में सुखाने के बाद पुदीने का पाउडर बनाकर स्टोर करें

ओवन में पुदीना सुखाने के बाद ऊपर बताए गये पहले दो तरीकों की तरह ही पाउडर बना लें। 

पुदीने पाउडर को छलनी से छानकर कांच या प्लास्टिक बॉक्स में स्टोर करें। इस तरह से बनाया गया पुदीना पाउडर भी उपरोक्त तरीकों की तरह ही सालों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। 

इस ब्लॉग में हमने “किन तरीकों को करें प्रयोग पुदीना सुखाने के लिए” के बारे में विस्तार से जाना। पुदीना सुखाने के उपरोक्त तीनों तरीके प्रयोग करने में बहुत आसान हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार ऊपर बताए गये किसी भी तरीके को पुदीना सुखाने के लिए चुन सकते हैं। 

पुदीना कैसे सुखाएं इस बारे में अगर आपके कोई सवाल या सुझाव हों तो हमें कमेंट बॉक्स में अवश्य लिखें। हमें आपके विचारों का इंतजार रहेगा।