Select Page

इस लेख में हम जानेंगे कि बिना फ्रिज दही को ताजा कैसे रखें । 

दही को बिना फ्रिज के ताजा रखने के लिए हमें कुछ घरेलू नुस्खों का प्रयोग करना होगा। इस ब्लॉग में बताए गये सभी तरीके बिना फ्रिज के भी दही को कई दिनों तक ताजा रखने में सक्षम हैं। 

बिना फ्रिज दही को ताजा कैसे रखें

बिना फ्रिज दही को ताजा कैसे रखें – 5 Best Alternatives Methods 

बिना फ्रिज दही को फ्रैश रखने के तरीके जानने से पहले हमें दही को कितने तापमान में लंबे समय तक ताजा रखा जा सकता है, यह अवश्य जानना चाहिए।

दही को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए उपयुक्त तापमान 5 degree C या इससे कम माना जाता है।

यदि बिना फ्रिज के दही को लंबे समय तक ताजा रखना है तो उसे इस तरह से स्टोर करना होगा कि दही तक पर्याप्त ठंड़क पहुंचती रहे। फ्रिज के बिना दही को ताजा रखने के घरेलू तरीके इस प्रकार हैं – 

(बिना फ्रिज के दही को ताजा रखने के तरीकों की जानकारी के अभाव में यदि आपकी रसोई में रखा दही खट्टा हो गया है तो उसे फेंकने की जरूरत नहीं है। अब आप खट्टी दही से भी कई सारे स्वादिष्ट व पौष्टिक व्यंजन बना सकते हैं। खट्टी दही से बनने वाले व्यंजनों की जानकारी के लिए पढ़ें यह लेख)

1. बिना फ्रिज दही ताजा रखने के लिए सामान्य बर्तन की बजाय मिट्टी के बर्तन का प्रयोग करें

दही को बिना फ्रिज के कैसे रखें इस संदर्भ में एक सबसे बेहतरीन तरीका है मिट्टी के बर्तन का प्रयोग करना। 

मिट्टी के बर्तन में प्राकृतिक तौर पर ठंड़क रहती है। सभी जानते हैं कि मटके का पानी फ्रिज के पानी से भी ज्यादा ठंड़ा होता है। साथ ही स्वाद व पौषक तत्व भी मिटके के पानी में ज्यादा रहते हैं। 

दही को मिट्टी के बर्तन में रखने से पहले बर्तन को (यदि मिट्टी का बर्तन नया है) रातभर पानी में भिगो कर रखें। 

रातभर पानी में भीगने से मिट्टी का बर्तन पर्याप्त मात्रा में पानी सोख लेगा। जिससे उसमें खुश्कपन नहीं रहेगा। यदि तापमान ज्यादा है तो आप मिट्टी के बर्तन में ही दही जमा सकते हैं। अगर मौसम कम गर्म है तो दही बनाने के बाद मिट्टी के बर्तन में रख दें। 

बिना फ्रिज के दही को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए मिट्टी के बर्तन में Curd रखकर ऊपर से एक गीला कपड़ा ढ़क दें। ध्यान रखें कि कपड़ा बर्तन के ऊपर रहे और दही को Touch न करें। 

2. रसोई की बजाय घर में अन्य स्थान पर स्टोर करें दही बिना फ्रिज के ताजा रखने के लिए 

बिना फ्रिज के दही को कितने दिनों तक स्टोर किया जा सकता है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप दही को स्टोर कैसे करते हैं।

यदि आप दही को बिना फ्रिज के लंबे समय तक ताजा रखना चाहते हैं तो दही को रसोई की बजाय घर में किसी अन्य स्थान पर स्टोर करें। 

खाना पकाने की वजह से रसोई में घर के बाकि स्थानों की तुलना में ज्यादा गर्मी होती है। इसलिए रसोई में रखी दही जल्दी खट्टी हो जाती है। 

फ्रिज उपलब्ध न होने पर दही को किसी मिट्टी या अन्य बर्तन में रखकर, गीले कपड़े से ढ़ककर ऐसे स्थान पर रखें जहां पंखे या कुलर की हवा आती हो। 

पंखे या कुलर की वजह से बनने वाली ठंड़क दही को जल्दी खट्टा होने से बचाने के लिए पर्याप्त होती है। 

3. ताजा रखने के लिए ठंड़े पानी के बर्तन में रखें दही यदि न हो फ्रिज 

न हो फ्रिज तो दही को कैसे लंबे समय तक ताजा रखें, इस संदर्भ में ठंड़े पानी के बर्तन में दही रखना एक कारगर उपाय सिद्ध होता है।

बिना फ्रिज के दही को ताजा रखने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है दही तक पर्याप्त ठंड़क पहुंचाना। ठंड़े पानी से दही में पर्याप्त ठंड़क पहुचंती है जिससे दही लंबे समय तक ताजा बनी रहती है। 

एक बड़े से बर्तन में ठंड़ा पानी लेकर उसमें दही का बर्तन रख दें। आप चाहें तो बाजार से बर्फ खरीदकर उस बर्तन में डाल सकते हैं या फिर मटके के ठंड़े पानी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। 

4. दही में पानी डालकर बचाएं खराब होने से यदि न हो फ्रिज 

बिना फ्रिज के दही को लंबे समय तक ताजा रखने के उपाय में यह एक और बेहद कारगर उपाय है जो अक्सर हम अपने घरों में दही या छाछ को खट्टेपन से बचाने के लिए करते हैं। 

यदि दही गाढ़ी बनी हो या आपने बाजार से डिब्बा बंद दही खरीदी हो तब आप उसमें पानी डालकर रख सकते हैं। दही के बर्तन में सामान्य या ठंड़ा पानी भर दें। 

यदि तापमान बहुत ज्यादा हो तो दिन में 2 से 3 बार पानी को बदलें। इस तरह से आप बिना फ्रिज के भी 2-3 दिनों तक दही को ताजा रख सकते हैं। 

5. फ्रिज न हो तो Chiller Ice Box का करें प्रयोग दही को ताजा रखने के लिए

यदि आपके पास फ्रिज नहीं है व आप 4 से 5 दिनों तक दही को ताजा रखना चाहते हैं तो निश्चित ही यह उपाय आपके बहुत काम आने वाला है। 

बिना फ्रिज दही ताजा रखने के उपाय में यह एक बेहद कारगर तरीका है। 

आजकल बाजार में बहुत तरह के Chiller Ice Box उपलब्ध हैं जो कि दही, दूध, छाछ को लंबे समय तक फ्रैश रखने के लिए बहुत फायदेमंद साबित होते हैं। 

आपको कहीं बाहर जाना हो या घर में ही बिना फ्रिज के दही को खराब होने से बचाना हो तो Chiller Ice Box का इस्तेमाल करें।

यह Chiller Ice Box दही को 4-5 दिनों तक फ्रैश रखने में सक्षम होते हैं। Chiller Ice Box में बर्फ भरकर दही के पैकेट या बर्तन को ढ़ककर रख दें। लगभग 12 घंटें तक बर्फ से Chiller Ice Box में ठंड़क रहेगी इसलिए आपको दही के खराब होने की कोई चिंता नहीं होगी

12 घंटे बाद फिर से बॉक्स में बर्फ डाल दें। इस तरह दही कई दिनों तक फ्रैश बनी रहेगी। 

उपरोक्त 5 बेहतरीन तरीकों को जानने के बाद उम्मीद है कि अब कभी आपके दिमाग में ये सवाल नहीं आयेगा कि क्या बिना फ्रिज के दही को लंबे समय तक ताजा रखा जा सकता है।

इस लेख में हमने बात की कि बिना फ्रिज के भी दही कैसे रखें ताजा। यदि क्या है बिना फ्रिज के दही को ताजा रखने के तरीके के संबंध में आपके कोई सवाल या सुझाव हों तो हमें कमेंट बॉक्स में अवश्य लिखें। 

हमें आपके विचारों का इंतजार रहेगा।