Select Page

क्या हैं मिट्टी के बर्तन में पानी पीने के फायदे – क्यों पीना चाहिए हमें माटी के बर्तन में रखा जल, जानिए हर एक कारण हमारे साथ।  

मिट्टी के बर्तन में पानी पीने के एक नहीं ब्लकि अनेक फायदे हैं। आजकल लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर अधिक चौक्कने हो गये हैं। मिट्टी के बर्तन के फायदे जानने के बाद अधिकतर लोग इन्हीं बर्तनों के इस्तेमाल को प्राथमिकता देने लगे हैं। 

क्या हैं मटके का पानी पीने के फायदे, चलिए जाने विस्तार से। 

मिट्टी के बर्तन में पानी पीने के फायदे

मिट्टी के बर्तन में पानी पीने के फायदे – क्या है माटी में ऐसा जो पहुंचाता है सेहत को लाभ?

मिट्टी की सौंधी-सौंधी खुशबु ने ही नहीं ब्लकि इसके अनेक Health Benefits ने मिट्टी के बर्तनों को लोगों के बीच काफी लोकप्रिय बना दिया है।

मिट्टी के बर्तन में पानी पीने के गजब फायदे जानने के साथ हमारे लिए यह भी जानना जरूरी है कि मिट्टी में क्या है ऐसा जो हमारी सेहत के लिए लाभदायक होता है। 

मिट्टी में कई प्रकार के Minerals Nutrients पाये जाते हैं जो कि पौधों के साथ-साथ मानव शरीर के लिए भी बहुत लाभदायक होते हैं। Potassium, Calcium, Magnesium, Sulfur, Carbon, Hydrogen, Nitrogen आदि तत्व मिट्टी में पाये जाते हैं। 

11 फायदे जो बनाते हैं मिट्टी के बर्तनों को लोकप्रिय – माटी के बर्तन में पानी पीने के लाभ 

मिट्टी के बर्तन में पानी पीने से हमारे शरीर को कौन-कौन से फायदे पहुंचते हैं, इसकी पूरी जानकारी इस प्रकार है – 

मिट्टी के बर्तन में रखा पानी प्राकृतिक रूप से एल्केलाइन वॉटर (Natural Alkaline Water) होता है

मिट्टी के घड़े में रखा पानी पीने के फायदे में एक बड़ा फायदा यह है कि माटी के बर्तन का पानी प्राकृतिक तौर पर एल्केलाइन वॉटर होता है। 

एल्केलाइन वॉटर Calcium, Potassium, Magnesium आदि मिनरल्स से युक्त पानी होता है। एल्केलाइन वॉटर हमारे सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। मिट्टी में नैचुरल रूप से वे मिनरल्स पाये जाते हैं जो कि सामान्य पानी को एल्केलाइन वॉटर में तब्दील कर देते हैं। 

जब हम पानी को मिट्टी के बर्तन जैसे घड़े, वॉटर बोतल, सुराही, जग, गिलास आदि में रखते हैं तो मिट्टी के अंदर मौजूद सभी मिनरल्स पानी में शामिल हो जाते हैं। अतः मिट्टी के बर्तन में पानी पीने से हमें बिना किसी केमिकल के Natural Alkaline Water मिल जाता है। 

मिट्टी के बर्तन में रखा पानी पीने से होती है खुश्की दूर

मिट्टी में कई सारे खनिज पदार्थ होने की वजह से Soil Utensils में रखे गये पानी में भी वह सभी पदार्थ मौजूद होते हैं। जब हम मिट्टी के बर्तन में रखा पानी पीते हैं तो वह हमारे शरीर तक सभी जरूरी मिनरल्स व न्यूट्रिएंटस पहुंचाकर खुश्की को दूर करता है। 

मिट्टी के बर्तन में पानी पीने से बार-बार प्यास नहीं लगती। घड़े या मटके का पानी गले को जल्दी-जल्दी सूखने से तो रोकता ही है साथ ही खुश्की से फटे होठों को भी सही कर देता है। 

मिट्टी के बर्तन में रखा हुआ पानी हमारे पाचन तंत्र को सही रखता है

मिट्टी के बर्तन में पानी पीने के सेहत से जुड़े फायदे में पाचन क्रिया का दुरूस्त रहना एक बहुत महत्वपूर्ण लाभ है। आजकल हर दूसरा व्यक्ति खराब पाचन तंत्र से जूझता मिलता है। 

जो लोग अपनी सेहत के प्रति खासे जागरूक होते हैं वे अन्य धातु के बर्तन में पानी पीने की बजाय मिट्टी के बर्तन में पानी पीना पसंद करते हैं। मिट्टी के बर्तन में पानी पीने से हमारी पाचन क्रिया अच्छी रहती है व हम पाचन संबंधी समस्याओं से आसानी से बच जाते हैं। 

घड़े का पानी गला खराब नहीं होने देता व खांसी-जुकाम से भी बचाता है

घड़े का पानी पीना हमारे गले के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। मटके में रखा पानी प्राकृतिक रूप से ठंड़ा होता है। इसे ठंड़ा करने के लिए किसी प्रकार की मशीन का प्रयोग नहीं किया जाता। 

प्राकृतिक रूप से ठंड़ा होने के कारण ही मटके का ठंड़ा पानी हमारे गले को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाता। मिट्टी के बर्तन में पानी पीने से हमें खांसी-जुकाम होने का भी  डर नहीं रहता है। 

मिट्टी के बर्तन में पानी पीने से हो जाती है एसिडिटी की समस्या छू मंतर

मिट्टी के बर्तन में पानी पीने का एक और फायदा है एसिडिटी की समस्या से बचाव। जैसा कि हमने ऊपर बताया कि मिट्टी के बर्तन में रखा पानी हमारी पाचन संबंधी समस्या को खत्म कर देता है। 

मिट्टी के बर्तन में पानी पीने से हमें पाचन से संबंधित अन्य बीमारियों जैसे एसिडिटी आदि से भी छुटकारा मिल जाता है। 

शरीर के तापमान को सामान्य रखने में अहम भूमिका निभाता है मिट्टी के बर्तन का पानी

जब हम बात करते हैं कि घड़े का पानी पीने का क्या फायदा होता है तो एक और महत्वपूर्ण लाभ जो हमें मिलता है मिट्टी के बर्तन में पानी पीने से वह है सामान्य तापमान। 

मिट्टी के बर्तन में रखा पानी हमारे शरीर के तापमान को सामान्य करने में मदद करता है। तेज धूप से लौटने के बाद या यात्रा करते समय अगर आप सामान्य ठंड़े पानी की तुलना में मिट्टी की बोतल से पानी पीते हैं तो इससे शरीर पर किसी तरह का कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पडता। मिट्टी के बर्तन का पानी हमें बीमार होने से बचाता है। 

रक्तचाप को सामान्य रखने में मदद करता है मिट्टी के बर्तन में रखा पानी

मिट्टी के बर्तन में पानी पीने का एक अन्य फायदा है रक्तचाप का सामान्य होना। अनेक खनिज पदार्थों से युक्त मटके का पानी हमारे रक्तचाप (Blood Pressure) को सामान्य करने में सहायता करता है। 

सामान्य रक्तचाप के लिए किसी भी तरह के मिट्टी के बर्तन में पानी पीना बेहद फायदेमंद साबित होता है। 

मिट्टी के बर्तन में पानी पीना गर्भावस्था में सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है

मिट्टी में अनेक खनिज पदार्थ होने के कारण मिट्टी से बने हुए बर्तनों का प्रयोग बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक माना जाना लगा है। 

चूंकि मिट्टी के बर्तन में पानी पीना सेहत के लिए इतना अच्छा माना जाता है इसलिए गर्भावस्था में महिलाओं को मिट्टी के बर्तन में ही पानी पीने की सलाह दी जाती है। गर्भावस्था (Pregnancy) में मटके के पानी को महिलाओं की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। 

मिट्टी के बर्तन में पानी पीना देता है मन को असीम ऊर्जी व आंनद

क्यों पीना चाहिए मिट्टी के बर्तन में रखा पानी इस प्रश्न का एक जवाब मन की संतुष्टि भी है। मिट्टी के बर्तन में रखे हुए पानी से बहुत ही अच्छी सौंधी-सौंधी खुशबु आती है जो कि हमारे मन को असीम आनंद व ऊर्जा से भर देती है। 

सामान्य पानी की तुलना में जब हम मिट्टी के बर्तन से पानी पीते हैं तो यह शरीर के साथ-साथ हमारे मन को भी ताजगी से भर देता है। 

शरीर को प्रकृति से जोड़ता है मिट्टी के बर्तन में रखा पानी

हमारा शरीर पांच तत्वों अग्नि, जल, वायु, पृथ्वी व आकाश से मिलकर बना है। जब हम मिट्टी के बर्तन में पानी पीते हैं तो यह पानी हमारे शरीर को प्रकृति से जोड़ने का काम करता है। 

मिट्टी से बनकर अग्नि में पके हुए बर्तन में जब हम पानी पीते हैं तो यह हमारे शरीर को नई स्फूर्ति, सकारात्मकता व ऊर्जा प्रदान करता है। माटी के बर्तन में पानी पीने से हमारा शरीर तीन तत्वों पृथ्वी (मिट्टी), अग्नि, जल को एक साथ ग्रहण करता है। 

मिट्टी के बर्तन में रखा पानी रोकता है केमिकल्स को हमारे शरीर में पहुंचने से

घड़े, मटके या मिट्टी की बोतल में रखा पानी किसी भी तरह के केमिकल्स से अछुता होता है। यह पानी शुद्ध व सेहत के लिए लाभदायक होता है।

मिट्टी के बर्तन में पानी पीने से हमारे शरीर में पानी के माध्यम से किसी भी तरह के केमिकल प्रवेश नहीं कर पाते हैं। 

आज हमने जाना कि मिट्टी के बर्तन में पानी के क्या फायदे हैं। अगर मिट्टी के बर्तन में पानी पीने के फायदे से संबंधित आपके कोई सवाल या सुझाव हों तो हमें नीचे कमेंट बॉक्स में अवश्य लिखें। 

हमें आपके विचारों का इंतजार रहेगा।