Select Page

अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि मिट्टी के बर्तन को कैसे साफ करें तो यह लेख आपके बहुत काम आने वाला है। 

जिस तरह से अलग-अलग व्यंजन बनाने के लिए अलग रेसिपी होती है उसी तरह से अलग-अलग तरह के बर्तन को साफ करने का तरीका भी भिन्न होता है। मिट्टी के बर्तन को साफ करने की क्या है सही विधि चलिए जानते हैं। 

मिट्टी के बर्तन को कैसे साफ करें

मिट्टी के बर्तन को कैसे साफ करें – सही व पूरी जानकारी 

भोजन पकाने के साथ-साथ मिट्टी के बर्तन में पानी पीने के भी अनेकों फायदे हैं (Internal Linking)। शरीर को मिलने वाले इन्हीं लाभ को देखते हुए आजकल अधिकतर लोग मिट्टी के बर्तनों को खान-पान के लिए अपनाने लगे हैं। 

मिट्टी के बर्तन कांच के बर्तनों की तरह ही नाजुक होते हैं जिन्हें बहुत संभाल कर इस्तेमाल करना चाहिए। बात खाना पकाने की हो या फिर मिट्टी के बर्तनों को साफ करने की, हमें इन बर्तनों को खराब होने से बचाने के लिए कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए।

मिट्टी के बर्तनों को साफ करते समय निम्नलिखित सावधानियां बरतनी चाहिए – 

मिट्टी के बर्तन अगर गर्म हैं तो धोने से पहले उन्हें ठंड़ा होने दें 
मिट्टी के बर्तनों को साफ करने से पहले कुछ समय के लिए पानी में भिगो दें
मिट्टी के बर्तन धोने के लिए मुलायम Sponge का प्रयोग करें 
मिट्टी के बर्तनों को साफ करने के लिए गर्म पानी का प्रयोग करें
साबुन का इस्तेमाल न करें मिट्टी के बर्तन धोने के लिए 
मिट्टी के बर्तन में चिकनाई लगी हो तो गर्म पानी के साथ चुटकी भर डिटर्जेंट से धोयें
मिट्टी के बर्तन में जमें खाने को हटाने के लिए नींबू के रस का प्रयोग करें 

 मिट्टी के बर्तनों को साफ करने का आसान तरीका क्या है व मिट्टी के बर्तन साफ करते समय किन बातों का रखें ध्यान, आइये जानते हैं विस्तार से।  

मिट्टी के बर्तन अगर गर्म हैं तो धोने से पहले उन्हें ठंड़ा होने दें 

मिट्टी के बर्तन साफ करने की विधि में सबसे अहम बात जिसका सभी को ध्यान रखना चाहिए यह है कि जब इन्हें धोयें तो ये बिल्कुल भी गर्म न हो।  

अक्सर हम खाना बनाने के तुरंत बाद गर्म बर्तनों को ही पानी में भिगो देते हैं व धोने लगते हैं। ऐसा हमें मिट्टी के बर्तनों के साथ नहीं करना है।

अगर आप मिट्टी के गर्म बर्तनों पर पानी डालेंगे तो वे तिड़क कर जल्दी टूट जायेंगे। इसलिए माटी से बने बर्तनों को साफ करने से पहले उन्हें पूरी तरह से ठंड़ा होने दे।   

मिट्टी के बर्तनों को साफ करने से पहले कुछ समय के लिए पानी में भिगो दें

धोने से पहले पानी में भिगोकर रखना मिट्टी से बने बर्तनों को साफ करने का महत्वपूर्ण तरीका है। किसी भी तरह के मिट्टी के बर्तनों को धोने से पहले 10 से 15 मिनट के लिए पानी में भिगो कर रख दें। 

मिट्टी के बर्तनों में अगर कुछ खाना लगा होगा तो पानी में भिगोकर रखने से वह निकल जायेगा। पानी में भिगोकर रखने से मिट्टी के बर्तन धोने में आसानी होती है।    

मिट्टी के बर्तन धोने के लिए मुलायम Sponge का प्रयोग करें 

मिट्टी के बर्तन नाजुक होते हैं। इनकी अच्छी तरह से देख-रेख कर के हम इन्हें लंबें समय तक इस्तेमाल में ला सकते हैं। मिट्टी के बर्तन कैसे साफ करने चाहिए इसकी सही जानकारी इनकी देखभाल का ही एक हिस्सा है। 

मिट्टी के बर्तनों को धोने के लिए हमेशा मुलायम Sponge जैसे स्क्रबर का प्रयोग करना चाहिए अगर आप लोहे के Scrubber का इस्तेमाल कर रहें है तो वह भी ज्यादा पैना व चुभने वाला नहीं होना चाहिए अन्यथा मिट्टी के बर्तनों में निशान पड़ने का डर रहता है।  

मिट्टी के बर्तनों को साफ करने के लिए गर्म पानी का प्रयोग करें

मिट्टी के बर्तन को कैसे साफ करें इस प्रश्न के जवाब में गर्म पानी एक आसान व बेहतरीन तरीका है। गर्म पानी न सिर्फ मिट्टी के बर्तनों से सारी गंदगी को साफ करता है ब्लकि उनमें छिपे किटाणुओं को मारने में भी मदद करता है। 

सामान्य की बजाय गर्म पानी से धोने पर मिट्टी के बर्तन अच्छी तरह से साफ व किटाणरहित हो जाते हैं। 

साबुन का इस्तेमाल न करें मिट्टी के बर्तन धोने के लिए 

मिट्टी के बर्तन साफ करते समय कई सावधानियां बरतनी होती हैं। इन्ही ध्यान रखने वाली बातों में से एक है बर्तन धोने की साबुन का प्रयोग।

मिट्टी के बर्तनों को कैसे साफ करें इस प्रक्रिया में हमारे लिए यह जानना भी आवश्यक है कि मिट्टी के बर्तन धोने के लिए साबुन का इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं। 

माटी से बने बर्तनों को धोते समय साबुन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। साबुन लगाने से मिट्टी के बर्तनों में बने छोटे छिद्रों में यह जमा हो सकती है जिसे निकालना बहुत मुश्किल होता है। अगर जरूरत पड़े तो साबुन की बजाय Liquid dish soap का प्रयोग कर सकते हैं। 

मिट्टी के बर्तन में चिकनाई लगी हो तो गर्म पानी के साथ चुटकी भर डिटर्जेंट से धोयें

अगर माटी से बने हुए बर्तनों में चिकनाई लगी है तो गर्म पानी के साथ चुटकी भर डि़टर्जेंट से साफ करना मिट्टी के बर्तन धोने का शानदार तरीका है। 

मिट्टी के बर्तन से चिकनाई हटाने के लिए पानी में एक चुटकी Detergent या Liquid dish soap घोलकर साफ करें। इससे बर्तन बहुत अच्छी तरह से साफ हो जाते हैं व चिकनाई पूरी तरह से निकल जाती है। 

ध्यान रखें कि गर्म पानी और डिटर्जेंट के घोल को मिट्टी के बर्तन में ज्यादा देर तक नहीं न छोड़ें। घोल डालकर तुरंत बर्तन साफ करें व साफ गर्म पानी से धो लें। 

मिट्टी के बर्तन में जमें खाने को हटाने के लिए नींबू के रस का प्रयोग करें

जब हम बात करते हैं कि कैसे करें मिट्टी के बर्तन आसानी से साफ तो नींबू का रस हमारे बहुत काम आता है। अगर मिट्टी के बर्तन में खाना जल गया है और साफ नहीं हो रहा है तब हम नींबू के रस के उसे साफ कर सकते हैं। 

मिट्टी के जले हुए बर्तन में नींबू का रस डालकर 5-7 मिनट के लिए रख दें। इसके बाद Scrubber से बर्तन को साफ करके गर्म पानी से धो लें। मिट्टी का बर्तन बिल्कुल साफ हो जायेगा। 

आज हमने जाना कि कैसे हम आसानी से मिट्टी के बर्तन को साफ कर सकते हैं। अगर मिट्टी के बर्तन कैसे धोयें इस बारे में आपके कोई सवाल या सुझाव हों तो हमें कमेंट बॉक्स में अवश्य लिखें।

हमें आपके विचारों का इंतजार रहेगा।