Select Page

पुदीने का तेल कैसे बनाया जाता है व आप अपने घर पर इसे आसानी से कैसे बना सकते हैं, यह पूरी जानकारी लेकर आये हैं हम इस ब्लॉग में। 

पुदीने का तेल बनाने के लिए क्या करना चाहिए, किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इन सभी सवालों के जवाब आपको इस लेख में मिलने वाले हैं। 

पुदीने का तेल बनाने की पूरी प्रक्रिया

पुदीने का तेल कैसे बनाया जाता है – What is Peppermint Oil?

क्या पुदीने से तेल बन सकता है – Mint Oil का नाम सुनकर बहुत से लोगों के मन में पहला सवाल यही आता है। जी हां, पुदीने से तेल बनता है और बहुत सरलता से हम इसे अपने घर पर बना सकते हैं। 

Peppermint Oil कैसे बनाया जाता है यह जानने के साथ-साथ पुदीने का तेल क्या है इसकी जानकारी होना भी जरूरी है। 

पुदीने का तेल एक Essential Oil है जिसे पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल कर के बनाया जाता है। Essential Oil एक ऐसा तेल है जो कि पौधों के विभिन्न भागों जैसे पत्तों, तने व बीज आदि से बनता है। 

पुदीने का तेल बनाने की Step by Step पूरी प्रक्रिया 

पुदीना एक बहुत ही लाभदायक हर्ब है। भोजन से लेकर दवाईयों तक में पुदीने का इस्तेमाल किया जाता है। पुदीने का तेल बनाने की पूरी प्रक्रिया इस लेख में दी गई है। 

न सिर्फ पुदीने के पत्तों और रस का इस्तेमाल विभिन्न तरह से किया जाता है ब्लकि इसका तेल भी बनाया जाता है। निम्नलिखित Steps में जानिए कि क्या है पुदीने का तेल बनाने का Best तरीका। (यदि आप पुदीना स्टोर करने के कई तरीके भी जानना जाते हैं तो पूरी जानकारी इस ब्लॉग में आपको मिल जायेगी)

तेल बनाने के लिए पुदीने की पत्तियों को तोड़कर धो लें 
पुदीने की पत्तियों को अच्छी तरह कूट (Crush) लें तेल बनाने के लिए 
पुदीने का तेल बनाने के लिए Crushed leaves को कांच के जार में भरकर Carrier Oil मिलाएं 
जार को 3 से 5 दिनों के लिए स्टोर कर के रखें 
निश्चित समय के बाद तेल को छानकर फिर से नई कुटी हुई पुदीने की पत्तियां मिलाएं
तैयार पुदीने के तेल को Glass Jar/Bottle में स्टोर करें 

तेल बनाने के लिए पुदीने की पत्तियों को तोड़कर धो लें 

पुदीने का तेल कैसे निकालें इस प्रक्रिया में हमारा पहला स्टेप है पुदीने की पत्तों को तोड़कर अलग करना।

पुदीने का तेल बनाने के लिए हम पुदीने के पत्तों का इस्तेमाल करेंगे। तेल बनाने के लिए साफ बिना गला-सड़ा पुदीना लेकर उसकी पत्तियों को ड़ंठल से अलग कर लें। 

पुदीने की पत्तियों को साफ पानी से कई बार धोयें ताकि जो भी धूल-मिट्टी पत्तों पर जमी हो वह निकल जाये। 

पुदीने की पत्तियों को अच्छी तरह Crush लें तेल बनाने के लिए 

यह हमारा दूसरा स्टेप है पुदीने का तेल जल्दी कैसे बनाएं इस प्रश्न के जवाब में। 

पुदीने का तेल बनाने के लिए पत्तियों को धोने के बाद चाकू या हाथ से Crush कर लें। पत्तियां टूटकर ऐसी हो जानी चाहिए कि उनमें मौजूद रस भी निकालकर अलग कर लिया जा सके। 

पुदीने का तेल बनाने के लिए Crushed leaves को कांच के जार में भरकर Carrier Oil मिलाएं 

पुदीने का तेल घर पर कैसे बनाएं इस विधि में Crushed Leaves को डिब्बे में भरकर रखना एक महत्वपूर्ण स्टेप है। पुदीने के तेल के लिए प्लास्टिक की बजाय कांच के डिब्बे का प्रयोग करें क्योंकि यह सबसे अच्छा माना जाता है। 

पुदीने की पत्तियों को कूटने से बाद एक कांच के जार में भर लें। इसके बाद इसमें इतना तेल मिलाएं कि पुदीने की सारी Crushed पत्तियां उसमें अच्छी तरह से डूब जायें। पुदीने का तेल बनाने के लिए हम हमेशा Carrier Oil का इस्तेमाल करते हैं।

पुदीने का तेल बनाने के लिए आप नारियल (Coconut Oil), बादाम (Almond Oil), या जैतून (Olive Oil) के Carrier Oil प्रयोग कर सकते हैं। 

क्या है Carrier Oil – क्यों होता है प्रयोग?

Carrier Oil का इस्तेमाल पौधों से Essential Oil बनाने के लिए किया जाता है। चूंकि पौधों से प्राकृतिक रूप से तैयार यह तेल काफी Strong होता है इसलिए इसमें Carrier Oil मिलाया जाता है ताकि वह हमारे शरीर को किसी तरह का नुकसान न पहुंचाएं।  

जार को 3 से 5 दिनों के लिए स्टोर कर के रखें 

Crushed Pudina Leaves को कांच के जार में भरकर 3 से 5 दिनों के लिए किसी Dark स्थान पर रख दें। 

कैसे घर पर पुदीने का तेल निकालें इस क्रम में यह एक जरूरी Step है पुदीने का तेल बनाने के लिए। 

निश्चित समय के बाद तेल को छानकर फिर से नई कुटी हुई पुदीने की पत्तियां मिलाएं

3 से 5 दिनों तक स्टोर करने के बाद एक बारीक छलनी से छानकर तेल और पुदीना पत्तियों को अलग कर लें। 

नई पुदीना पत्तियां Crush करें और तेल के जार में डाल दें। फिर से 3 से 5 दिनों तक स्टोर करें। यह प्रक्रिया आप 3 बार से ज्यादा न करें वरना पुदीने का तेल बहुत ज्यादा Strong हो जायेगा जो कि त्वचा व सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।

तैयार पुदीने के तेल को Glass Jar/Bottle में स्टोर करें 

एक बार तेल बनकर तैयार हो जाए तो उसे छानकर Glass Jar या कांच की बोतल में स्टोर करें।  

पुदीने का तेल बनाने की विधि में यह आखिरी स्टेप है घर पर पुदीना तेल बनाने के संबंध में। 

घर पर बना पुदीने का तेल कब तक रख सकते हैं?

पुदीने का तेल बनाने का तरीका जानने के बाद आइये जानते हैं कि पुदीने के तेल को कितने दिनों तक स्टोर किया जा सकता है। 

पुदीने का जो तेल हम घर पर बनाते हैं वह Essential Oil की केटेगरी में आता है। कोई भी Essential Oil 6 महीने से लेकर कई सालों तक खराब नहीं होता है। 

हालांकि किसी भी तेल की जीवनअवधि उसके रख-रखाव पर निर्भर करती है। अगर पुदीने के तेल की बात करें तो आप घर पर पुदीने का तेल बनाकर 6 से 12 महीनों तक आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। 

बस ध्यान रखें कि हर बार इस्तेमाल करने के बाद तेल की बोतल का ढक्कन अच्छी तरह से बंद कर दें ताकि उसकी खुशबु न निकल सके। 

आज हमने घर पर पुदीने का तेल कैसे बनाएं इसकी पूरी विधि Step by Step बतायी है। अगर पुदीने का तेल कैसे बनाया जाता है इस संदर्भ में आपके कोई सवाल या सुझाव हों तो हमें कमेंट बॉक्स में अवश्य लिखें। 

हमें आपके विचारों का इंतजार रहेगा।