Select Page

अदरक और सोंठ में क्या अंतर है, क्या दोनों एक ही हैं या हैं अलग-अलग, अगर आप भी इन प्रश्नों का जवाब तलाश कर रहे हैं तो यह ब्लॉग आपके बहुत काम आने वाला है।

अदरक और सोंठ दोनों एक होते हुए भी एक-दूसरे से बहुत अलग हैं। कौन सी ऐसी बातें हैं जो अदरक और सोंठ को एक होते हुए भी भिन्न बनाती हैं, यही हम विस्तार से जानेंगे इस लेख में। 

कैसे है सोंठ अदरक से भिन्न, आइये जानते हैं।

अदरक और सोंठ में क्या अंतर है

अदरक और सोंठ में क्या अंतर है – कैसे पहचाने दोनों में फर्क?

अदरक और सोंठ में क्या अंतर है यह जानने के लिए इन दोनों के बारे में पूरी जानकारी होना जरूरी है। चूंकि अदरक से ही सोंठ बनाई जाती है इसलिए दोनों में फर्क करना किसी भी नये व्यक्ति के लिए थोड़ा मुश्किल होता है। 

अदरक से सोंठ बनाने के लिए एक पूरी प्रक्रिया का पालन किया जाता है। जब निर्धारित प्रक्रिया के तहत अदरक से सोंठ बनकर तैयार होती है तो उसका Structure एकदम अलग होता है। 

अदरक और सोंठ में सिर्फ Structure का ही नहीं ब्लकि और भी कई अंतर होते हैं। क्या अंतर है सोंठ और अदरक में जानिए निम्नलिखित सारणी की सहायता से। 

अदरक

सोंठ

ताजा/सूखी (ड्राई)

ताजा

 

सूखी (ड्राई)

बनाने की प्रक्रिया

जमीन में उगा कर

 

अदरक को सुखा कर

तासीर

गर्म

 

बहुत गर्म

मुख्य कार्य

भोजन में प्रयोग

 

औषधिय प्रयोग

कब प्रयोग करें

किसी भी मौसम में

 

सर्दियों में

आइये अब उपरोक्त सारणी को विस्तार से समझते हैं यह जानने के लिए कि अदरक सोंठ से कैसे अलग है

अदरक व सोंठ में क्या फर्क है जानें Structure के आधार पर 

क्या अदरक और सोंठ दोनों एक ही होते हैं इस प्रश्न का जवाब तो हम ऊपर पहले ही दे चुके हैं। अब बात करते हैं अदरक व सोंठ के बीच के अंतर को पहचानने के लिए उनके Structure की। 

अदरक और सोंठ दोनों का Structure एक-दूसरे से बहुत भिन्न होता है। अदरक देखने में एकदम ताजा होती है जिसमें भरपूर मात्रा में रस पाया जाता है। जबकि सोंठ देखने में कड़क व सूखी हुई होती है। सोंठ में रस नहीं होता है। 

चूंकि अदरक को सुखाने के बाद ही सोंठ बनता है इसलिए सोंठ का Structure कड़क व सूखा होता है। 

सोंठ व अदरक के बनने की प्रक्रिया बनाती है उन्हें एक-दूसरे से अलग

क्या सोंठ अदरक से ही बनती है – जी हां, यह सच है कि सोंठ अदरक से ही बनती है। अदरक से सोंठ बनाने के लिए एक निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया जाता है। इस प्रक्रिया के तहत अदरक को बहुत अच्छी तरह से धूप में सुखाया जाता है जिससे वह कड़क हो जाती है। 

जहां एक ओर सोंठ बनाने के लिए अदरक का प्रयोग किया जाता है वही अदरक को जमीन में उगाकर बनाया जाता है। जिस तरह से हम आलू, हल्दी आदि सब्जियों को जमीन में उगाते हैं वैसे ही अदरक की फसल भी उगाई जाती है। 

अदरक की फसल अप्रैल-मई के महीने में लगाई जाती है जो कि 7 से 8 महीने में बनकर तैयार हो जाती हैअदरक को उगाने के लिए जमीन में अदरक की गांठें लगाई जाती है जिनसे बाद में अदरक बनकर तैयार होती है। 

जाने कैसे तासीर है एक मुख्य अतंर अदरक और सोंठ के बीच

जब हम बात करते हैं कि अदरक और सोंठ कैसे अलग हैं तो तासीर भी इनमें एक मुख्य अंतर के रुप में नजर आता है। अदरक और सोंठ दोनों तासीर में अलग होते हैं। 

यूं तो सोंठ और अदरक दोनों की तासीर ही गर्म होती है लेकिन अदरक के मुकाबले सोंठ बहुत ज्यादा गर्म होती है। जब हम अदरक से सोंठ बनाते हैं तो उस प्रक्रिया में अदरक को विभिन्न तरह के पानी में घंटों तक भिगोकर रखते हैं। जब सोंठ बनकर तैयार होती है तो वह अदरक के मुकाबले बहुत ज्यादा गर्म होती है। 

यही कारण है कि हम अदरक का प्रयोग तो साल भर कभी भी कर सकते हैं लेकिन सोंठ का प्रयोग अधिकतर सर्दियों के मौसम में ही करते हैं। गर्मियों में सोंठ का प्रयोग करना नुकसानदायक हो सकता है। 

जानिए मुख्य कार्य के आधार पर कि कैसे है सोंठ अदरक से अलग 

अदरक है सोंठ से कैसे अलग इस संदर्भ में अब हम बात करने जा रहे हैं इनके मुख्य कार्य की। चूंकि अदरक व सोंठ दोनों को बनाने का तरीका अलग होता है, दोनों की तासीर अलग होती है अतः इनका प्रयोग भी अलग-अलग कार्य के लिए किया जाता है। 

जहां एक और अदरक का प्रयोग अधिकतर रोजमर्रा के खाने में, चाय में व काढ़े के रूप में किया जाता है। वहीं दूसरी और सोंठ का प्रयोग विशेष रूप से औषधि के रूप में किया जाता है। 

सोंठ का प्रयोग शरीर के विभिन्न दर्द को दूर करने के लिए भी किया जाता है। 

जानिए प्रयोग किये जाने वाले मौसम के आधार पर क्यों अलग हैं अदरक व सोंठ 

क्या है अदरक और सोंठ के बीच अंतर यह हम इन्हें प्रयोग किये जाने वाले मौसम के आधार पर भी जान सकते हैं। 

चूंकि सोंठ की तासीर अदरक से ज्यादा गर्म होती है इसलिए इसे सर्दियों के मौसम में अधिक प्रयोग किया जाता है। जबकि अदरक का प्रयोग हम हर मौसम में कर सकते हैं। 

आज हमने बात की कि अदरक व सोंठ कैसे एक-दूसरे से अलग हैं। अगर अदरक और सोंठ में क्या अंतर है इस बारे में आपके कुछ सवाल या सुझाव हों तो हमें कमेंट बॉक्स में अवश्य लिखें। 

हमें आपके विचारों का इंतजार रहेगा।